facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Nvidia Q4 Results: एनवीडिया के तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर, लेकिन ग्रोथ धीमी! ट्रंप के ‘टैरिफ’ से लग सकता है झटका

Advertisement

इस साल डेटा सेंटर कंपनियों के खर्च घटाने की संभावना के चलते Nvidia के शेयरों में गिरावट देखी गई है।

Last Updated- February 27, 2025 | 10:08 AM IST
Nvidia

Nvidia Q4 Results: एनवीडिया ने बुधवार (26 फरवरी) को बाजार बंद होने के बाद अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। चिपमेकर Nvidia के चौथी तिमाही के नतीजे वॉल स्ट्रीट के अनुमान से बेहतर रहे। चिपमेकर ने मौजूदा तिमाही के लिए मजबूत रेवेन्यू फॉरकास्ट भी दिया, जिससे यह साफ होता है कि कंपनी तेजी से बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में अपनी बढ़त बनाए हुए है।

Nvidia का Q4 रिजल्ट उम्मीद से बेहतर, लेकिन ग्रोथ में कमी के संकेत

चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia ने 39.33 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया। LSEG के मुताबिक, यह एनालिस्ट्स के 38.05 अरब डॉलर अनुमान से ज्यादा रहा। इसके अलावा, कंपनी की प्रति शेयर आय $0.89 रही, जो $0.84 के अनुमान से बेहतर है।

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के लिए, Nvidia ने 43 अरब डॉलर (प्लस-माइनस 2%) राजस्व का अनुमान दिया है, जो वॉल स्ट्रीट के 41.78 अरब डॉलर के अनुमान से ज्यादा है। यह सालाना 65% की ग्रोथ को दर्शाता है, हालांकि पिछले साल इसी तिमाही में 262% ग्रोथ हुई थी, जिससे यह साफ है कि ग्रोथ की रफ्तार धीमी हो रही है।

इस तिमाही में Nvidia का मुनाफा (Net Income) 22.09 अरब डॉलर पहुंच गया, जो पिछले साल के 12.29 अरब डॉलर से लगभग दोगुना है। हालांकि, कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 73% तक गिर गया, जिसका कारण नए डेटा सेंटर प्रोडक्ट्स की बढ़ती जटिलता और लागत बताया जा रहा है।

Also read: EPFO ब्याज दर में कटौती पर कर सकता है फैसला, शुक्रवार को होगी CBT मीटिंग

Nvidia को सता रहा मुनाफे घटने का डर, शेयरों में हल्की गिरावट

समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nvidia ने कहा कि उसका मुनाफा (ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन) उम्मीद से कम हो सकता है, क्योंकि वह Blackwell नाम की नई चिप जल्दी लॉन्च करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा, अमेरिका के टैरिफ (कर) भी कंपनी की कमाई पर असर डाल सकते हैं। बुधवार को कारोबार के दौरान Nvidia के शेयर कभी बढ़े, कभी गिरे, लेकिन अंत में 1% से कम की गिरावट के साथ बंद हुए।

AI इंडस्ट्री में अनिश्चितता, Nvidia के लिए चिंता

AI सेक्टर में इस समय अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे Nvidia की ग्रोथ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस साल डेटा सेंटर कंपनियों के खर्च घटाने की संभावना के चलते Nvidia के शेयरों में गिरावट देखी गई है। साथ ही, चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने सस्ते चैटबॉट बनाकर यह डर बढ़ा दिया है कि Nvidia के महंगे AI चिप्स की जरूरत कम हो सकती है।

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - February 27, 2025 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement