facebookmetapixel
Advertisement
E20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्ष

Closing Bell: सेंसेक्स 360 अंक टूटा, निफ्टी 17 हजार से नीचे फिसला

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 5:37 PM IST
Share Market

स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 360 अंक नुकसान में रहा। बैंक क्षेत्र में संकट को लेकर चिंता के साथ वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच वित्तीय, सूचना प्रौद्योगिकी और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 360.95 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,628.95 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 23 शेयर नुकसान में रहे।

कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 900 अंक से अधिक टूटकर 57,084.91 के निचले स्तर पर आ गया था। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे की लिवाली से नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हुई।

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 111.65 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,000 अंक के नीचे 16,988.40 अंक पर बंद हुआ। इसमें शामिल 50 शेयरों में से 40 नुकसान में जबकि 10 लाभ में रहे।

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक अमेरिका में बैंक संकट को लेकर चिंतित हैं। हालांकि, फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों ने बैंक संकट को टालने के लिये तेजी से कदम उठाए हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वित्तीय संकट का असर व्यापक होने की आशंका में निवेशक शेयर बाजार से दूरी बनाए हुए हैं। वास्तव में वैश्विक बाजारों के समक्ष कई बाधाएं हैं। स्विट्जरलैंड के नियामक की ओर से वैश्विक वित्तीय व्यवस्था को बनाये रखने के लिये कदम उठाने के बावजूद निवेशकों की धारणा कमजोर बनी हुई है।’’

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर सबसे ज्यादा 2.45 प्रतिशत के लाभ में रहा। इसके अलावा आईटीसी, कोटक बैंक, सन फार्मा और नेस्ले इंडिया भी लाभ में रहे।

Top Losers

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व में सबसे ज्यादा 4.08 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, विप्रो, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,766.53 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,817.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 5:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement