facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही कंपनी, रिकॉर्ड डेट कल; एक महीने में 50% चढ़ चुका है शेयर

Advertisement

एक्सचेंज को दी जानकारी में धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स लिमिटेड (Dhanalaxmi Roto Spinners) ने बताया है कि एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया जाएगा।

Last Updated- March 25, 2025 | 9:15 AM IST
GRM Overseas Bonus Share

Bonus Share: कपड़ा, कागज और लकड़ी लुगदी बनाने वाली कंपनी धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स लिमिटेड (Dhanalaxmi Roto Spinners Ltd) अपने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दे रही है। कंपनी ने 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि यदि आपके पास 1 शेयर है, तो आपको 1 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा

एक्सचेंज को दी जानकारी में धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स लिमिटेड (Dhanalaxmi Roto Spinners) ने बताया है कि एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया जाएगा। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 26 मार्च की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी पहली बार एक्स-बोनस स्टॉक के रूप में ट्रेड करने जा रही है।

कई बार डिविडेंड दे चुकि है कंपनी

धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स ने 2022 में पहली बार निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया था। इसके बाद कंपनी ने 2023 में 1.25 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का एलान किया था। वहीं, 2024 में धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स ने 1.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।

ALSO READ | Stock Market Today: लगातार सातवें दिन बढ़त पर खुल सकते हैं बाजार, ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत

धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स शेयर हिस्ट्री

शेयर बोनस के बाद कंपनी के शेयरों जोरदार हलचल देखने को मिली है। पिछले एक महोने में धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स के शेयर का भाव लगभग 50% चढ़ गया है। पिछले तीन महीने में शेयर 31.55% और छह महीने में 15.86% चढ़ा है। वहीं, पिछले एक साल में शेयर ने 57.25% और दो साल में 299.64% का रिटर्न दिया है। बीएसई पर स्टॉक का 52 वीक हाई 296.95 रुपये जबकि 52 वीक लो 147 रुपये है। कंपनी का टोटल मार्किट कैप 109.10 करोड़ रुपये है।

क्या होता है बोनस शेयर?

बोनस शेयर उन शेयरहोल्डर्स को जारी किये जाते है, जिनके पास पहले से ही उस कंपनी के शेयर्स होते हैं। बोनस यानी कि एक तरह का एक्स्ट्रा शेयर जिसे कंपनी जारी करती है और अपने शेयरहोल्डर्स को मुफ्त में देती है।

ALSO READ | Stocks To Watch: आज IndusInd Bank, HCL Tech, Hyundai, Wipro, RVNL और SBI Life समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन

वहीं, रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिस दिन तक कंपनी के रजिस्टर में आपका नाम शेयर होल्डर के रूप में दर्ज होना जरूरी है। मतलब, अगर आपने 25 मार्च से पहले कंपनी के शेयर खरीदे हैं और आपके डीमैट अकाउंट में वो शेयर हैं, तो आप डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

Advertisement
First Published - March 25, 2025 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement