facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

बिजनेस अपडेट के बाद 6% उछला ऐंजल वन, सोमवार को खुलेगा अजेक्स इंजीनियरिंग का IPO

Advertisement

नकदी बाजार में ऐंजल वन की बाजार हिस्सेदारी 16.6 फीसदी पर मजबूत बनी हुई है।

Last Updated- February 05, 2025 | 10:26 PM IST
stock market today

कारोबार को लेकर उत्साहजनक जानकारी के बाद ऐंजल वन का शेयर बुधवार को 6.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,497 रुपये पर पहुंच गया। व्यापक बाजार में बिकवाली के बावजूद ब्रोकरेज फर्म ने अपने क्लाइंट आधार (बढ़कर 3 करोड़ के पार चला गया) और ऑर्डर वॉल्यूम में बढ़ोतरी दर्ज की। वायदा और विकल्प में कंपनी के रोज के औसत कारोबार में मासिक आधार पर 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

हालांकि नकदी बाजार में रोजाना का औसत कारोबार 13 फीसदी घट गया। नकदी बाजार में ऐंजल वन की बाजार हिस्सेदारी 16.6 फीसदी पर मजबूत बनी हुई है। इससे पहले नियामकीय सख्ती की चिंता से कंपनी का शेयर अपने उच्चस्तर से 40 फीसदी से ज्यादा टूट गया था।

निर्माण उपकरण निर्माता अजेक्स इंजीनियरिंग का 1,269 करोड़ रुपये का आईपीओ सोमवार को खुलेगा। आईपीओ का कीमत दायरा 599 से 629 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 7,200 करोड़ रुपये बैठता है।

यह आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तकों और प्राइवेट इक्विटी दिग्गज केदारा कैपिटल की तरफ से हो रही शेयर बिक्री है। यह कंपनी देशकी सबसे बड़ी सेल्फ-लोडिंग कंक्रीट मिक्सरों की मैन्युफैक्चरर है। जिसका शुद्ध लाभ 2023-24 में 225 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement