facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

Share Market Today: बढ़त पर खुला बाजार, 65 हजार के पार Sensex, Nifty 19000 के पार

Advertisement

आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 50 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 19,484 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Last Updated- July 11, 2023 | 9:30 AM IST

Share Market Today, July 11: बढ़त के साथ खुला बाजार

बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 240.54 अंक या 0.37 फीसदीकी बढ़त के साथ 65584.71 पर और निफ्टी 76.80 अंक या 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 19432.70 पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी पर एचडीएफसी लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर हैं। जबकि यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और जेएसडब्ल्यू स्टील टॉप लूजर हैं।

प्री-ओपनिंग में मजबूत खुला बाजार

प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 133.41 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 65,477.58 पर और निफ्टी 56.00 अंक या 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 19411.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों के बीच आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखनो को मिल सकती है। आज सुबह 7:15 बजे, गिफ्ट निफ्टी 50 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 19,484 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

वहीं, अमेरिकी बाजारों में भी बीते तीन दिनों से जारी गिरावट पर रोक लगी और तेजी देखने को मिली। S&P 500 0.24 फीसदी बढ़ा, Dow Jones 0.62 फीसदी बढ़ा और Nasdaq में 0.18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

इसके अलावा, एशियाई बाजारों का भी रुख बदला और यहां भी हल्की बढ़त देखने को मिली। आज सुबह, Nikkei में 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि Hang Seng, Kospi और S&P/ASX 200 में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

ये भी पढ़ें: Utkarsh SFB IPO: 12 जुलाई को आएगा उत्कर्ष एसएफबी का आईपीओ, Price Band 23-25 ​​रुपये शेयर

अब स्ट्रीट का ध्यान भारत और अमेरिका में कल यानी 12 जुलाई को आने वाले Q1 नतीजों और मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगा।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी देखने को मिली। 10 जुलाई को सेंसेक्स (Sensex) 64 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 24 अंकों की बढ़त हुई। कारोबार के अंत में निफ्टी 19,355.90 पर बंद हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत फ्रंटलाइन इंडेक्स में बढ़त हुई। इसके अलावा, धातु शेयरों में भी उछाल आया। हालांकि, ऑटो और आईटी शेयरों में कमजोरी देखने को मिली थी।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement