facebookmetapixel
Advertisement
500 GW लक्ष्य के लिए भारत को हर साल चाहिए $35 अरब, क्या InvITs बनेंगे रिन्यूएबल एनर्जी का सहारा?लगातार कॉल, रिकवरी एजेंट की धमकी व फोन लॉक — RBI के नए नियमों से लोन लेने वालों के लिए क्या बदलेगा?डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश का मौका! 24 अगस्त तक खुला है व्हाइटओक कैपिटल का NFOशेयर के बदले मिल जाएगा ₹1 करोड़ तक लोन; मिरे एसेट की नई सुविधा का कैसे उठा सकते हैं फायदा, कितना लगेगा ब्याज?GST रिफॉर्म का जोश खत्म! अब धीमी पड़ेगी आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार, महंगाई ने बढ़ाई टेंशन?Bharat Forge: ₹11,200 करोड़ की डिफेंस ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज ने दिए ₹2400 तक के टारगेटDebit Card PIN भूल गए या बदलना है? ATM और मोबाइल से ऐसे तुरंत सेट करें नया PIN, जानें आसान तरीकाATM से कैश निकालने से पहले जान लें ये लिमिट, वरना हो सकती है परेशानीअब ₹10 और ₹20 के आएंगे पॉलीमर नोट, सरकार ने दोनों के 1-1 अरब नए नोट खरीदने की दी मंजूरीAI बदलेगा IT कंपनियों की कमाई का गणित, कर्मचारियों के साथ अब टोकन का भी होगा हिसाब

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 145 अंक और चढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 5:36 PM IST
stock market

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 144.61 अंक के लाभ में रहा। देश में महंगाई दर में नरमी के साथ अमेरिका में मुद्रास्फीति में कमी आने से बाजार में मजबूती आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 144.61 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,677.91 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 301.81 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.30 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,660.30 अंक पर बंद हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘दुनिया के प्रमुख देशों में उम्मीद की तुलना में महंगाई में अत्यधिक कमी के साथ आईटी शेयरों की मांग से घरेलू बाजार को गति मिली। अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 7.1 प्रतिशत पर आ गयी है। इससे केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर मामले में आक्रामक रुख अपनाने को लेकर संभावना कम हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, फेडरल रिजर्व नीतिगत दर में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है लेकिन भविष्य में मुद्रास्फीति और ब्याज दर को लेकर उसका बयान बाजार के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा।’’

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Top Losers

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को तेजी रही थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 619.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 5:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement