facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

Advertisement

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अक्टूबर में अमेरिकी नौकरी वृद्धि उम्मीद से कम रहने के बाद अमेरिकी मुद्रा के अपने ऊंचे स्तर से गिरने के बाद रुपये में तेजी आई।

Last Updated- November 06, 2023 | 10:35 AM IST
money
Representative Image

शुरुआती कारोबार में रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 83.15 पर पहुंच गया, जिससे घरेलू इक्विटी में सकारात्मक रुख आया क्योंकि बाजार में जोखिम की भावना प्रबल थी। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अक्टूबर में अमेरिकी नौकरी वृद्धि उम्मीद से कम रहने के बाद अमेरिकी मुद्रा के अपने ऊंचे स्तर से गिरने के बाद रुपये में तेजी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.17 पर खुला और फिर 83.15 के शुरुआती उच्च स्तर को छू गई। यह पिछले बंद के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.20 पर बंद हुआ था। नौकरियों की रिपोर्ट जारी होने के बाद डॉलर कमजोर हो गया। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.05 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 355.05 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 64,718.83 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 107.75 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 19,338.35 अंक पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : Stock Market Today: दमदार हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 340 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,300 के पार

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को पूंजी बाजार में 12.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा था कि 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.579 अरब डॉलर बढ़कर 586.111 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 10:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement