facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Waaree, HDFC Bank से लेकर IDFC First तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में आज पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधा

Rupee vs Dollar Today: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 4 पैसे की दिखी तेजी

Advertisement

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 पर खुला और फिर 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की बढ़त है।

Last Updated- October 09, 2023 | 10:45 AM IST
Rupee vs Dollar

स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के बीच सोमवार को रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। विदेशी कारोबारियों ने बताया कि इजराइल-हमास संघर्ष के बीच डॉलर मजबूत हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 पर खुला और फिर 83.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की बढ़त है।

शुक्रवार को रुपया 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.32 पर रहा।

यह भी पढ़ें : Stock Market Today: 400 अंक टूटा Sensex, निफ्टी 19550 के नीचे खुला

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 90.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 10:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement