facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: ईरान-इजराइल तनाव से शेयर बाजार में भूचाल! GIFT Nifty 300 अंक टूटा, कोस्पी 9% लुढ़काजंतर-मंतर पर गूंजा Gen Z का गुस्सा, क्या कॉकरोच जनता पार्टी बन रही युवाओं की नई आवाज?मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव तय? BJP के हालिया फैसलों ने तेज की अटकलेंदवाओं की कीमतें बढ़ेंगी या नहीं? औषधि सचिव ने दिया जवाबभारत में हाइड्रोजन क्रांति की आहट! IFC ने खोला अरबों डॉलर के निवेश का रास्ताLIC क्यों ढूंढ रही है नए निवेश के रास्ते?ATM में नकदी संकट की आशंका! सरकार ने बैंकों को भेजा इमरजेंसी मेल, वजह क्या है?भारत में अचानक क्यों बढ़ गईं 480 ऑटो कंपनियां?Tata Motors: डेटा, सॉफ्टवेयर और कनेक्टेड व्हीकल्स से होगी अरबों की कमाई?भारत-चिली व्यापार समझौते में नया पेंच, वाइन और फलों की मांग पर अटकी सीईपीए डील

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसा चढ़ा

Advertisement

Rupee vs Dollar Today: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.03 के भाव पर खुला, जो पिछले बंद के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है।

Last Updated- February 07, 2024 | 10:59 AM IST
After initial fear, customers' interest in P2P lending is now increasing शुरुआती डर के बाद अब पी2पी उधारी में बढ़ रही ग्राहकों की रुचि
Representative Image

Rupee vs Dollar Today: घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.03 के भाव पर पहुंच गया।

मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी से भी रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.03 के भाव पर खुला, जो पिछले बंद के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है।

मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 83.05 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि पूंजी प्रवाह एवं स्थिर घरेलू आर्थिक आंकड़ों से धारणा को समर्थन मिला है जबकि फेडरल रिजर्व का आक्रामक रुख, अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक तनाव ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव बनाया हुआ है।

इसके अलावा निवेशक रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के बृहस्पतिवार को नीतिगत ब्याज दर पर आने वाले फैसले को लेकर भी सतर्क दिखे। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत घटकर 104.09 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत बढ़कर 78.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

बीएसई सेंसेक्स 373.12 अंक उछलकर 72,559.21 पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी भी 123.9 अंक चढ़कर 22,053.30 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 92.52 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 10:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement