facebookmetapixel
Advertisement
Axis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वे

Rupee vs Dollar Today: रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.24 प्रति डॉलर पर

Advertisement

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू मुद्रास्फीति में गिरावट, औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों में वृद्धि और व्यापार घाटे में सुधार से स्थानीय मुद्रा को बल मिला।

Last Updated- October 16, 2023 | 11:00 AM IST
After initial fear, customers' interest in P2P lending is now increasing शुरुआती डर के बाद अब पी2पी उधारी में बढ़ रही ग्राहकों की रुचि

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की बढ़त के साथ 83.24 पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू मुद्रास्फीति में गिरावट, औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों में वृद्धि और व्यापार घाटे में सुधार से स्थानीय मुद्रा को बल मिला।

हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव खासकर इज़राइल-हमास संघर्ष ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.25 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और फिर 83.24 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से छह पैसे की बढ़त है। शुक्रवार को रुपया 83.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.53 पर रहा।

यह भी पढ़ें : Stock Market Today: लाल निशान पर बाजार, 160 अंक गिरा सेंसेक्स, 19,711 पर खुला निफ्टी

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 317.01 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - October 16, 2023 | 11:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement