facebookmetapixel
Advertisement
ITR Deadline: सिर्फ 31 तारीख ही नहीं, जुलाई के महीने में टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी हैं ये तारीखें भीAxis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौका

Rupee Vs Dollar: शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की बढ़त के साथ 83.28 प्रति डॉलर पर पहुंचा रुपया

Advertisement

अमेरिकी मुद्रा के कमजारे रुख और विदेशी कोषों के लिवाल रहने का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा

Last Updated- November 29, 2023 | 10:32 AM IST
After initial fear, customers' interest in P2P lending is now increasing शुरुआती डर के बाद अब पी2पी उधारी में बढ़ रही ग्राहकों की रुचि

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की बढ़त के साथ 83.28 पर पहुंच गया।

अमेरिकी मुद्रा के कमजारे रुख और विदेशी कोषों के लिवाल रहने का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.30 पर खुला, लेकिन फिर 83.33 प्रति डॉलर पर फिसल गया।

हालांकि बाद में 83.28 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.34 पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.61 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 783.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 10:32 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement