facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

Rupee vs. Dollar: दो महीने में पहली बार सबसे तेजी से बढ़ा रुपया

Advertisement

डीलरों ने कहा कि भारत की मुद्रा को कारोबार के आखिर में कुछ लाभ हुआ, जब रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप कर कुछ डॉलर खरीदे, जिससे उतार चढ़ाव पर काबू पाया जा सके

Last Updated- August 24, 2023 | 11:18 PM IST
Dollar Vs Rupee

भारतीय रुपया गुरुवार को एक बार फिर मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.36 रुपये तक पहुंच गया। यह करीब दो महीने के दौरान एक दिन में आई सर्वाधिक मजबूती है।

डीलरों ने कहा कि अमेरिका के पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के आंकड़े उम्मीद से नीचे रहने के कारण निवेशकों में सकारात्मक धारणा बनने और घरेलू इक्विटी में कॉर्पोरेट डॉलर के प्रवाह के कारण रुपये को मजबूती मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया 82.57 पर बंद हुआ, जबकि बुधवार को 82.68 पर बंद हुआ था। इसके अलावा वाणिज्यिक बैंकों ने नॉन-डिलिवरेबल फॉरवर्ड (एनडीएफ) बाजार में अपनी पोजिशन समाप्त कर दी और रिजर्व बैंक के अनुमानित दिशानिर्देशों को देखते हुए नई पोजिशन लेने से बचे।

डीलरों ने कहा कि भारत की मुद्रा को कारोबार के आखिर में कुछ लाभ हुआ, जब रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप कर कुछ डॉलर खरीदे, जिससे उतार चढ़ाव पर काबू पाया जा सके।

कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड में करेंसी डेरिवेटिव्स ऐंड इंटरेस्ट लेट डेरिवेटिव्स के वाइस प्रेसीडेंट अनिंद्य बनर्जी ने कहा, ‘यूएसडी-आईएनआर (अमेरिकी डॉलर भारतीय रुपया) 11 पैसे कम पर 82.57 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसे कॉर्पोरेट प्रवाह और स्पेकुलेटर्स के लॉन्ग लिक्विडेशन का समर्थन मिला।

बहरहाल आयातकों की ओर से डॉलर की कुछ मांग देखी गई, जो कम स्तर पर थी। निकट अवधि के हिसाब से हम उम्मीद कर रहे हैं कि हाजिर भाव में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.20 से 82.80 के बीच रहेगा।’ बनर्जी ने कहा कि आज रिजर्व बैंक ने बाजार से डॉलर खरीदे। रिजर्व बैंक ने करीब 50 करोड़ डॉलर खरीदे हैं।

बाजार अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के शुक्रवार को जैक्सन होल सिंपोजियम में होने वाले भाषण पर नजर रख रहा है।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘अगर पॉवेल का भाषण तेजी की ओर रहता है तो रुपया एक बार फिर 83 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच सकता है, अन्यथा वह मौजूदा सीमा में बना रहेगा।’

बहरहाल बैंकों का अतिरिक्त फंड रोके रखने के रिजर्व बैंक के फैसले के कारण बैंकिंग व्यवस्था में नकदी की स्थिति कमजोर बनी हुई है। बैंकिंग व्यवस्था में नकदी मंगलवार को इस वित्त वर्ष में पहली बार घाटे की स्थिति में चली गई थी।

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement