facebookmetapixel
Advertisement
Anti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खातें में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्मानाCWG 2026: भारत को अब तक 2 स्वर्ण, 7 रजत पदक मिले; पदक तालिका में 9वें स्थान परITR e-Verification: रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के भीतर जरूर कर लें वेरिफिकेशन, जानें 5 आसान तरीकेFD Rates: सीनियर सिटीजन को मिल रहा 8.5% तक ब्याज, जानिए किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्नविजय केडिया, मधुसूदन केला या आशीष धवन… जुलाई में किसके पोर्टफोलियो ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?Indo-MIM IPO Listing: 72 गुना सब्सक्रिप्शन, अब लिस्टिंग पर कितनी होगी कमाई? GMP ने दिया बड़ा संकेत

SBI Focused Fund: ₹10,000 बने ₹3.5 लाख, इस फंड ने कैसे दिया इतना बड़ा रिटर्न?

Advertisement

ऑटो, पावर और चुनिंदा शेयरों पर दांव, ऐसे इस फंड ने बनाई अपनी पहचान

Last Updated- April 13, 2026 | 8:36 AM IST
Mutual Fund

फोकस्ड फंड कैटेगरी में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाने वाली Crisil Mutual Fund Ranking में एसबीआई फोकस्ड फंड ने हाल के समय में लगातार जगह बनाई है। Crisil Intelligence के मुताबिक, सितंबर 2004 में शुरू हुआ यह फंड दिसंबर 2025 तक लगातार तीन तिमाहियों में अपनी कैटेगरी के टॉप 30 प्रतिशत फंड्स में शामिल रहा। इस दौरान फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट दिसंबर 2022 के 27,819 करोड़ रुपये से बढ़कर दिसंबर 2025 में 43,173 करोड़ रुपये हो गया। इस फंड का प्रबंधन मई 2009 से आर. श्रीनिवासन कर रहे हैं। फंड का उद्देश्य इक्विटी और उससे जुड़े साधनों में निवेश के जरिए लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाना है।

रिटर्न का प्रदर्शन

Crisil Intelligence के अनुसार, इस फंड ने एक, दो, तीन, पांच, सात और 10 साल की सभी प्रमुख अवधियों में अपने बेंचमार्क निफ्टी 500 TRI से बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही, दिसंबर 2025 में रैंकिंग में शामिल अन्य फोकस्ड फंड्स के मुकाबले भी इसका रिटर्न अधिक रहा।

आंकड़ों के अनुसार, 8 अक्टूबर 2004 को 10,000 रुपये का निवेश 9 अप्रैल 2026 तक बढ़कर 3,58,764 रुपये हो गया, जो 18.10 प्रतिशत सालाना रिटर्न के बराबर है। इसके मुकाबले कैटेगरी में यही निवेश 2,57,811 रुपये और बेंचमार्क में 1,85,317 रुपये तक पहुंचा।

SIP का प्रदर्शन

Crisil Intelligence के मुताबिक, 10 साल तक हर महीने 10,000 रुपये के निवेश यानी कुल 12 लाख रुपये की SIP का मूल्य बढ़कर 24.79 लाख रुपये हो गया। इस पर 14.04 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिला। वहीं बेंचमार्क में यह रकम 23.95 लाख रुपये तक पहुंची। फंड ने SIP के आधार पर भी विभिन्न अवधियों में बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया।

पोर्टफोलियो की रणनीति

Crisil Intelligence के अनुसार, पिछले तीन साल में फंड का झुकाव लार्ज कैप शेयरों की ओर रहा, हालांकि मिड कैप में इसकी हिस्सेदारी कैटेगरी औसत से अधिक रही। औसतन करीब 49.86 प्रतिशत निवेश लार्ज कैप में, 28.86 प्रतिशत मिड कैप में और 4.77 प्रतिशत स्मॉल कैप में रहा।

फंड का निवेश 16 सेक्टर में फैला है, जिसमें फाइनेंशियल सर्विसेज का हिस्सा सबसे अधिक है। इसके बाद टेलीकॉम, एफएमसीजी, ऑटो और कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर का स्थान है।

बेहतर प्रदर्शन की वजह

Crisil Intelligence के मुताबिक, ऑटो, पावर और कमोडिटी जैसे सेक्टर में अपेक्षाकृत अधिक निवेश और कुछ बड़े शेयरों में ओवरवेट पोजिशन के चलते फंड ने पिछले तीन साल में बेहतर प्रदर्शन किया। इस अवधि में फंड ने 42 शेयरों में निवेश किया, जिनमें से आठ शेयर लगातार पोर्टफोलियो में बने रहे। मुथूट फाइनेंस, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया, भारती एयरटेल और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रमुख योगदान देने वाले शेयरों में शामिल रहे।

(डिस्क्लेमर: यह लेख Crisil Intelligence के बिजनेस स्टैंडर्ड इंग्लिश में छपे लेख पर आधारित है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।)

Advertisement
First Published - April 13, 2026 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement