facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर 81.73 पर पहुंचा

Advertisement

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.97 पर बंद हुआ था

Last Updated- March 06, 2023 | 11:01 AM IST
Rupee vs Dollar

घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 24 पैसे चढ़कर 81.73 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की आवक से भी घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.85 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 24 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 81.73 के स्तर पर पहुंच गया।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.97 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जोखिम संबंधी धारणाओं में सुधार आने और विदेशी पूंजी की ताजा आवक से रुपये को बल मिल सकता है।

इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी तथा डॉलर सूचकांक में कमजोरी से भी घरेलू मुद्रा को समर्थन मिल सकता है। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 फीसदी गिरकर 104.43 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.70 प्रतिशत गिरकर 85.23 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 246.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 10:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement