facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO: योगीजी डिजी लाने जा रही ₹270 करोड़ का IPO, SEBI के पास फाइल किया DRHPUpcoming IPO: Cube Highways, Lohia Corp, Indo-MIM… इस हफ्ते IPO बाजार रहेगा गुलजार! चेक करें पूरी लिस्टअब Maruti की कार खरीदना होगा महंगा, अगस्त से ₹30,000 तक बढ़ेगी कीमतUAN से Aadhaar लिंक नहीं हो रहा? UMANG App से मिनटों में ऐसे पूरा करें कामकमजोर मॉनसून से महंगी हुई अरहर, क्या ₹9,000 के पार जाएगी कीमत?Adani Energy Solutions Q1 Results: पहली तिमाही में दोगुना हुआ मुनाफा, 129% उछला नेट प्रॉफिट; शेयर में भी आई तेजीयूपी कैबिनेट ने दी विंध्य एक्सप्रेसवे को मंजूरी, प्रयागराज से सोनभद्र का सफर महज 3 घंटे मेंगुरुग्राम के एक प्रोजेक्ट ने बदल दी Oberoi Realty की ग्रोथ स्टोरी, ब्रोकरेज ने 86% बढ़ाया बिक्री का अनुमान, टारगेट भी बढ़ायाEPFO 3.0: हर कर्मचारी को पेंशन देने की तैयारी? गिग वर्कर्स भी होंगे शामिल, जानिए क्या बदल सकता हैPaytm की बड़ी तैयारी, वॉलेट सेवा फिर शुरू करने के लिए RBI से मांगा PPI लाइसेंस

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटा

Advertisement

स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के रुख और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से निचले स्तर पर रुपये को समर्थन मिला।

Last Updated- July 04, 2023 | 5:21 PM IST
Rupee and Dollar

तेल आयातकों और हेजिंग करने वालों की लिवाली बढ़ने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। हालांकि, स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के रुख और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से निचले स्तर पर रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.87 के दिन के उच्चतम स्तर और से 82.03 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर रह गया।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 102.99 हो गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 274 अंक बढ़कर अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 65,479.05 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार शुद्ध रूप से 1,995.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 5:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement