facebookmetapixel
Advertisement
Adani Total Gas Q1 Results: मुनाफा 18% घटकर ₹133 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 27% की जोरदार बढ़ोतरीसिर्फ रजिस्ट्रेशन से नहीं बनेगी वसीयत वैध, सुप्रीम कोर्ट ने बताए नियम; जानें असली वसीयत कैसे साबित करें?Bandhan Bank Q1 results: मुनाफा 35% बढ़कर ₹501 करोड़ के पार, ग्रॉस NPA घटकर 3.15% पर आयाExplainer: पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट से सहमी दुनिया, क्या भारत में फिर बढ़ेगी महंगाई और जेब पर पड़ेगा बोझ?सिक्किम टनल हादसा: अब तक 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारीनॉमिनी के लिए राहत, सेबी ने बदली म्युचुअल फंड क्लेम प्रक्रिया; जानिए क्या बदलाBajaj Auto का दमदार प्रदर्शन, Q1FY27 में प्रॉफिट 46% बढ़कर ₹3,226; रेवेन्यू में 65% उछालगिरावट में क्या करें निवेशक? PL कैपिटल ने बताया कहां लगाएं पैसा, कैसे बनाएं मजबूत पोर्टफोलियोUpcoming IPO: योगीजी डिजी लाने जा रही ₹270 करोड़ का IPO, SEBI के पास फाइल किया DRHPUpcoming IPO: Cube Highways, Lohia Corp, Indo-MIM… इस हफ्ते IPO बाजार रहेगा गुलजार! चेक करें पूरी लिस्ट

कमजोर मॉनसून से महंगी हुई अरहर, क्या ₹9,000 के पार जाएगी कीमत?

Advertisement

अरहर के दाम बढ़ने से अरहर दाल की कीमतों में भी 300 से 350 रुपये ​क्विंटल का इजाफा हुआ है।

Last Updated- July 21, 2026 | 4:17 PM IST
Arhar Dal

कमजोर मॉनसून का असर अरहर की कीमतों पर दिख रहा है। बारिश कम होने से अरहर की बोआई पिछड़ गई है। जिससे इसकी कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में अरहर महंगी होने से भी घरेलू बाजार में इसके दाम बढ़ने को बल मिला है। बाजार जानकारों के मुताबिक आगे भी अरहर की कीमतों में और तेजी आ सकती है। अरहर के दाम बढ़ने से अरहर दाल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। 

कितनी महंगी हुई अरहर?

बीते एक महीने के दौरान अरहर के दाम 5 फीसदी तक चढ़ चुके हैं। महीने भर पहले दिल्ली मंडी में अरहर के थोक भाव  7,900-8,000 थे, जो अब बढ़कर 8,300-8,400 ​क्विंटल हो गए हैं। इस दौरान महाराष्ट्र की अकोला मंडी में भाव 8,025-8,050 से बढ़कर 8,000-8,350 प्रति ​क्विंटल हो गए हैं। अरहर के दाम बढ़ने से अरहर दाल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली मंडी में अरहर दाल के थोक भाव महीने भर में 350 चढ़कर 11,800-12,000 और अकोला में इसके भाव 300 बढ़कर 11,600-11,800 ​क्विंटल हो गए हैं।

Also Read: खेती में आएगी नई क्रांति! FPO, ड्रोन और AI से छोटे किसानों की बढ़ेगी कमाई, खुलेंगे बड़े बाजार

अरहर क्यों महंगी, कितनी और बढ़ेगी?

इंडिया पल्सेज एंड ग्रेन्स एसोसिएशन (आईपीजीए) के सचिव सतीश उपाध्याय कहते हैं fकि म्यांमार की लेमन अरहर के दाम बंदरगाहों पर कम स्टॉक, विदेशों से महंगे आयात, रुपये की कमजोरी के कारण बढ़ गए। अफ्रीका से आने वाली अरहर के दाम में भी इजाफा हुआ है। आउटलुक के बारे में उपाध्याय ने कहा कि आने वाले सप्ताह में अरहर के दाम सीमित दायरे में रह सकते हैं, हालांकि बाजार को समर्थन मिलता रहेगा। मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है। लेकिन घरेलू आपूर्ति में बड़ा सुधार नहीं होने तक कीमतों में तेज गिरावट की संभावना नहीं है।

आईग्रेन इंडिया के निदेशक राहुल चौहान ने बताया कि ताजा आंकड़ों के मुताबिक कमजोर मॉनसून का असर खरीफ सीजन में दलहन बोआई पर दिख रहा है। इस सीजन की सबसे बड़ी फसल अरहर का रकबा ताजा आंकड़ों के मुताबिक करीब 18 फीसदी घटकर 24.80 लाख हेक्टेयर रह गया है। जिससे अरहर के दाम बढ़े हैं और आगे भी इनकी कीमतों में तेजी जारी रह सकती है।

कमोडिटी एक्सपर्ट और एग्रोकॉर्प इंटरनेशनल में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने बताया कि अरहर में आगे का आउटलुक निकट अवधि में सकारात्मक बना हुआ है। म्यांमार से आने वाली लेमन अरहर के ऊंचे भाव ने बाजार को मजबूती दी है। इसके साथ ही अरहर दाल की बेहतर मांग और त्योहारी सीजन से पहले मिलों की सक्रिय खरीदारी भी कीमतों को समर्थन दे रही है। इसलिए अगस्त तक बाजार में मजबूती बनी रह सकती है और अरहर के दाम 200 रुपये बढ़कर 8,600 ​क्विंटल तक जा सकते हैं। पॉल ने कहा कि ₹8,600 पहला महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर टिकाऊ बढ़त मिलने पर अरहर में ₹9,000-9,200 तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

                                                      अरहर के भाव (रुपये प्रति क्विंटल)

मंडी एक माह पहले मौजूदा भाव बदलाव
दिल्ली ₹7,900–8,000 ₹8,300–8,400 +₹400
अकोला (महाराष्ट्र) ₹8,025–8,050 ₹8,325–8,350 +₹300

                                                  अरहर दाल के भाव (रुपये प्रति क्विंटल)

मंडी एक माह पहले मौजूदा भाव बदलाव
दिल्ली ₹11,450–11,650 ₹11,800–12,000 +₹350
अकोला (महाराष्ट्र) ₹11,300–11,500 ₹11,600–11,800 +₹300

Advertisement
First Published - July 21, 2026 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement