facebookmetapixel
Advertisement
PF का पूरा 100% पैसा कब निकाल सकते हैं? जानिए EPFO के 4 सबसे खास और जरूरी नियमरिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लीव एनकैशमेंट पर कितनी टैक्स छूट मिलेगी? जानें इसको लेकर क्या हैं नियमAI की अगली लड़ाई रोबोट्स में, दुनिया के 85% Humanoid Robots बना रहा चीनITR Filing 2026: शेयर, म्युचुअल फंड और प्रॉपर्टी से हुई कमाई पर कैसे भरें टैक्स, जानें आसान तरीकाऔद्योगिक और वेयरहाउसिंग रियल एस्टेट बूम, पहली तिमाही में मांग 13 फीसदी बढ़ीITR Filing 2026: पेंशन और फैमिली पेंशन में कन्फ्यूजन? ITR भरते समय ये गलती पड़ सकती है भारीखाड़ी संकट बढ़ा तो बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत के पास 76-80 दिनों का तेल भंडार: हरदीप सिंह पुरीबदल रही निवेश की आदतें, अब बाजार में घरेलू बचत का बड़ा हिस्साWest Asia Crisis: ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट! दूतावास ने कहा- तुरंत छोड़ें देश, हालात बेहद तनावपूर्णBrent Crude: FY27 में महंगा रह सकता है कच्चा तेल, ब्रोकरेज ने बढ़ाया अनुमान

Rupee vs Dollar: रुपया में 4 पैसे की गिरावट के साथ 83.02 प्रति डॉलर पर

Advertisement

Rupee vs Dollar: विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों से सकारात्मक संकेत और विदेशी कोषों के प्रवाह ने भारतीय मुद्रा को समर्थन दिया।

Last Updated- February 05, 2024 | 10:06 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद
Representative Image

Rupee vs Dollar: मजबूत अमेरिकी मुद्रा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.02 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों से सकारात्मक संकेत और विदेशी कोषों के प्रवाह ने भारतीय मुद्रा को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि निवेशक इस सप्ताहांत में घोषित होने वाले भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति निर्णय पर भी नजर रखेंगे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.03 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 83.04 प्रति डॉलर पर फिसल गया। इसके बाद मामूली बढ़त के साथ 83.02 प्रति डॉलर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.98 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.89 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 70.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 5, 2024 | 10:06 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement