facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

Rupee vs Dollar: रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 81.88 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 6:34 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (interbank foreign exchange market) में रुपया (Rupee) अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले मंगलवार को छह पैसे की गिरावट के साथ 81.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे आने के पहले निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाए रखी जिससे यह गिरावट आई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तेजी का रुख लिए 81.75 प्रति डॉलर के भाव पर खुला लेकिन इसने शुरुआती लाभ गंवा दिया और अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 81.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 81.72 के उच्चस्तर तक गया और 81.95 के निचले स्तर तक आया। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

‘महाराष्ट्र दिवस’ के मौके पर सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय तथा शेयर बाजार बंद थे। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक (Dollar Index) 0.15 फीसदी बढ़कर 102.30 हो गया।

Also Read: Closing Bell: शेयर बाजार में तेजी जारी, Sensex 61,300 के ऊपर बंद, Nifty 18,100 के पार

BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 242.27 अंक की तेजी के साथ 61,354.71 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 78.87 डॉलर प्रति बैरल रह गया। HDFC सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि कल FOMC के नीतिगत फैसले से पहले कारोबारियों और हेजर्स ने डॉलर पर दांव लगाया जिससे रुपया पूरे दिन कमजोर रहा।

इस सप्ताह अवकाश के कारण बाजार में केवल तीन कारोबारी सत्र आयोजित होंगे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FPI) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 3,304.32 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 6:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement