facebookmetapixel
Advertisement
ईंधन महंगा, खर्च बढ़ा… फिर भी UltraTech और JK Cement पर क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज, 29% तक अपसाइड का अनुमानPaytm Bonus share: शेयरधारकों को अभी नहीं मिलेगा बोनस शेयर, मुनाफा मजबूत करने पर फोकस; शेयर 3% टूटा67% बढ़ी HCLTech CEO की सैलरी, ₹174 करोड़ पैकेज के साथ IT इंडस्ट्री में सबसे आगेभारत में तेजी से बढ़ रहा मोटापा और डायबिटीज की दवाओं का बाजार, किन कंपनियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?Millworks Technologies Listing: 90% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, IPO निवेशकों को पहले दिन ही बड़ा मुनाफाप्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद SBI Funds Management पर बुलिश ब्रोकरेज, दिए ₹750 तक के टारगेटSBI Funds Management IPO की उम्मीद के मुताबिक प्रीमियम पर लिस्टिंग, शेयर ने पहले दिन ही दिया मुनाफाDonald Trump का बड़ा झटका! कनाडा पर 50% टैरिफ का ऐलान, महंगाई और ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ासरकार की नई इलेक्ट्रॉनिक्स नीति से किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत? ब्रोकरेज ने चुने 3 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से सोना-चांदी चमके, जानें आज कितनी बढ़ीं कीमतें

रोसारी बायोटेक के आईपीओ को मिले 79.4 गुना आवेदन

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:48 AM IST

रोसारी बायोटेक को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में पेश शेयरों के मुकाबले 79.4 गुना बोली मिली। बुधवार को इस इश्यू का आखिरी दिन था। आईपीओ की संस्थागत श्रेणी में 85 गुने से ज्यादा आवेदन मिले, वहीं धनाढ्य निवेशकों की श्रेणी में 240 गुना आवेदन मिले। खुदरा श्रेणी में निवेशकों ने 7.2 गुना बोली लगाई। आईपीओ को 6 लाख से ज्यादा आवेदन मिले और उसे 27,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली मिली।
आईपीओ की भारी मांग को देखते हुए इसकी कीमत (423-425 रुपये) ऊपरी दायरे में तय होने की संभावना है। ऊपरी स्तर पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण आईपीओ के आधार पर 2,207 करोड़ रुपये होगा। ऐक्सिस कैपिटल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस इश्यू के निवेश बैंकर हैं।
मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन घोषित होने के बाद देसी बाजार का पहला आईपीओ रोसारी है। कोविड-19 महामारी और उसके बाद हुए लॉकडाउन ने कई कंपनियों को अपनी आईपीओ योजना वापस लेने के लिए बाध्य किया। यह कंपनी एफएमसीजी, अपैरल, पोल्ट्री और पशुचारा उद्योग में इस्तेमाल होने वाले केमिकल का विनिर्माण करती है।
मार्च 2020 के आखिर में रोसारी बायोटेक का शुद्ध लाभ 65 करोड़ रुपये था जबकि राजसस्व 603 करोड़ रुपये। विश्लेषकों ने कहा, आईपीओ की कीमतें हालांकि आक्रामक हैं, लेकिन आईपीओ के बाद कंपनी की कर्जमुक्त की स्थिति और मार्जिन में विस्तार इसे आकर्षक बनाती है।

Advertisement
First Published - July 16, 2020 | 12:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement