facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

सुस्त कारोबार के बीच सॉफ्टवेयर में मुनाफावसूली, बैंकिंग में ताजा शार्ट बने

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:03 PM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की कमजोरी और आसमान छूती तेल की कीमतों का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है।


बीएसई में मेटल सेक्टर को छोड़कर करीब करीब सभी सेक्टर गिरावट लेकर बंद हुए। सॉफ्टवेयर स्टॉक्स में मुनाफावसूली रही और बैंकिंग स्टॉक्स में ताजा शार्ट पोजीशन देखी गई।


फ्यूचर्स और ऑप्शंस में खरीदारी कम रही और टर्नओवर घटकर 28943 करोड़ पर आ गया, जबकि पिछले पांच दिनों का औसत 33,000 करोड क़ा था। ताजा पोजीशन लिए जाने से निफ्टी मई वायदा का ओपन इंटरेस्ट 3754 सौदों से बढ़ गया जबकि वॉल्यूम कुल 3.39 लाख सौदों का ही रहा।


ऑप्शंस का वॉल्यूम भी सुस्त रहा। कॉल ऑप्शंस में सौदे 5100-5200 के स्ट्राइक प्राइस पर ही सीमित रहे और कॉल बिकवालों ने मुनाफावसूली की। 4800, 4900, 5100 और 5200 पर पुट ऑप्शंस में शार्ट कवरिंग देखी गई जबकि 5000 के प्राइस पर पुट की बिकवाली देखी गई। इससे साफ है कि मंदड़िए और तेजड़िए दोनों ही फिलहाल कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं।


ऑप्शंस कारोबार से साफ है कि बाजार 5000-5200 के बीच सीमित रहेगा और 5200-5250 के स्तरों पर ताजा शार्ट पोजीशन बनेंगी लिहाजा 5300 के स्तर से ऊपर कॉल बिकवाली की सलाह है। 5000 के स्तर पर भारी पुट पोजीशन बनने से साफ है कि तेजड़िए को बाजार ऊपर जाने का भरोसा है, निफ्टी का पुट कॉल रेशियो भी मनी पुट में शार्ट कवरिंग और मनी कॉल में ताजी बिकवाली से 1.40 से घटकर 1.35 पर आ गया है।


रुपया कमजोर होकर 41.86 के भाव पर आने के बावजूद वायदा कारोबारी सत्यम, टीसीएस और एचसीएल जैसे बड़े टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में अपनी लांग पोजीशन कवर करते देखे गए। बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में ताजा बिकवाली देखी गई और आईसीआईसीआई बैंक 2.95 फीसदी, स्टेट बैंक 2.38 फीसदी और एचडीएफसी बैंक 2.47 फीसदी गिरकर बंद हुए।

Advertisement
First Published - May 8, 2008 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement