अमेरिकी बाजारों से मिले खराब संकेतों के बाद आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख देखा जा रहा है।
हैंग सेंग 506 अंकों की भारी गिरावट लेकर 14,423 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 174 अंकों की गिरावट लेकर 8659 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ताईवान का संवेदी सूचकांक 45 अंकों की कमजोरी लेकर 5531 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 36 अंकों की गिरावट लेकर 1767 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, और सिओल कम्पोजिट सूचकांक 29 अंक लुढ़क कर 1272 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शांघाई कम्पोजिट सूचकांक 37 अंकों की गिरावट लेकर 2402 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।