facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

लगातार 12वें दिन निफ्टी स्मॉलकैप 100 में बढ़त, आधार हाउसिंग के आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी

Advertisement

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19 मार्च के बाद से अपने लगातार सफर के दौरान 12.52 फीसदी उछला है। यह सूचकांक अब रिकॉर्ड बंद स्तर 16,566.2 से महज एक फीसदी पीछे है।

Last Updated- April 08, 2024 | 10:51 PM IST
Nifty Outlook

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में सोमवार को लगातार 12वें कारोबारी सत्र में बढ़ोतरी दर्ज हुई। यह सूचकांक 0.32 फीसदी चढ़कर 16,407 पर बंद हुआ जो 7 फरवरी के बाद के बाद का सर्वोच्च बंद स्तर है। इसके अलावा जून 2023 के बाद यह इंडेक्स की बढ़त का सबसे लंबा सिलसिला है जो तब रिकॉर्ड 14 कारोबारी सत्रों में चढ़ता रहा था।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 19 मार्च के बाद से अपने लगातार सफर के दौरान 12.52 फीसदी उछला है। यह सूचकांक अब रिकॉर्ड बंद स्तर 16,566.2 से महज एक फीसदी पीछे है।

आधार हाउसिंग के आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी

नियामक सेबी ने आधार हाउसिंग फाइनैंस के 5,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को मंजूरी दे दी है जिसके तहत नए शेयर जारी किए जाएंगे और कुछ हिस्सा ओएफएस भी होगा। ब्लैकस्टोन समर्थित फर्म ने फरवरी में नियामक के पास डीआरएचपी जमा कराया था।

कंपनी ने साल 2021 में डीआरएचपी जमा कराया था लेकिन वह एक साल की समयसीमा में आईपीओ पेश नहीं कर पाई। लिहाजा उसे दोबारा डीआरएचपी जमा कराना पड़ा। इसके तहत 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि ब्लैकस्टोन समूह की कंपनी बीसीपी टोपको -7 4,000 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचेगी।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement