facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: स्टॉक मार्केट में आज कौन करेगा धमाका? Adani, VI, HAL समेत कई शेयर फोकस मेंबिजली बिल में बड़ा बदलाव संभव! फिक्स्ड चार्ज बढ़ाने की तैयारी में सरकारCBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत: अब सिर्फ ₹100 में होगा रीचेकिंग, अंक बढ़ने पर फीस होगी वापसPM मोदी की नीदरलैंड यात्रा में हुए 17 ऐतिहासिक समझौते, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी पर हुआ सौदाहोर्मुज संकट पर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने रखा अपना पक्ष, कहा: जहाजों पर हमला पूरी तरह अस्वीकार्यइबोला के दुर्लभ वायरस ने बढ़ाई पूरी दुनिया की चिंता, WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकालSukhoi Su 57 बन सकता है वायु सेना का ब्रह्मास्त्र! स्क्वाड्रन की भारी कमी के बीच IAF के पास एकमात्र विकल्पवीडियोकॉन समूह को लेकर NCLAT का बड़ा फैसला: दोनों कंपनियों की दिवाला प्रक्रिया अब चलेगी अलग-अलगअंबुजा सीमेंट के विस्तार में देरी पर करण अदाणी ने माना: समूह की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं परियोजनाएंम्यूचुअल फंड में फिर लौटा निवेशकों का भरोसा, कमोडिटी ETF को पछाड़ आगे निकले ऐक्टिव इक्विटी फंड

कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 3:2 बोनस इश्यू के बाद 1:1 स्टॉक स्प्लिट का किया ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय

Advertisement

सोमवार को BSE पर Navkar Urbanstructure का शेयर ₹6.28 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से 3.80% ऊपर था।

Last Updated- May 06, 2025 | 4:49 PM IST
Stock split

Navkar Urbanstructure Ltd ने अपने शेयरधारकों को हाल ही में बोनस शेयर (3:2) दिया था। यह कंपनी के द्वारा दिए जाने वाला पहला बोनस इश्यू था। बहरहाल, अब कंपनी एक और मील के पत्थर की ओर बढ़ रही है। दरअसल, कंपनी जल्द ही स्टॉक स्प्लिट करने वाली है। इस फैसले से छोटे निवेशकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने मार्च 2025 में स्टॉक स्प्लिट का प्रस्ताव रखा था। इसके तहत, कंपनी के ₹2 फेस वैल्यू वाले 1 शेयर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा, यानी अब हर शेयर ₹1 फेस वैल्यू का होगा। इस प्रस्ताव को शेयरधारकों की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा।

रिकॉर्ड डेट कब है?

कंपनी ने 28 अप्रैल को बताया कि स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 9 मई 2025 (शुक्रवार) तय की गई है। यानी, जो निवेशक 9 मई तक कंपनी के शेयर अपने डीमैट अकाउंट में रखेंगे, वे इस स्प्लिट के पात्र होंगे। सोमवार को BSE पर Navkar Urbanstructure का शेयर ₹6.28 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से 3.80% ऊपर था।

Also Read | 550% डिविडेंड का ऐलान, Pharma Stock की तिमाही कमाई और मुनाफे का पूरा ब्योरा देखें

शेयर प्राइस का सफर

Navkar Urbanstructure के शेयर का प्रदर्शन समय के साथ मिला-जुला रहा है। पिछले 52 हफ्तों में इसका भाव ₹8.56 से ₹4.11 के बीच रहा है। बीते एक हफ्ते में यह लगभग 1% गिरा, जबकि पिछले दो हफ्तों में इसमें 8% की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, पिछले तीन महीनों में शेयर ने 15% की गिरावट दिखाई है। अगर साल की शुरुआत यानी YTD आधार पर देखें तो अब तक यह 32% ऊपर है। एक साल की अवधि में इसने 15% का रिटर्न दिया है। दो साल में शेयर ने निवेशकों को 120% का शानदार रिटर्न दिया, जबकि पांच सालों में इसमें जबरदस्त 908% की तेजी आई है। हालांकि, तीन साल की अवधि पर गौर करें तो इसमें 14% की गिरावट देखी गई है।

Advertisement
First Published - May 6, 2025 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement