facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

LIC MF NFO: तीन एसेट क्लास से मिलेगा ग्रोथ! केवल इतने रुपये से शुरू करें मल्टी एसेट एलोकेशन फंड में निवेश

Advertisement

यह फंड खासतौर पर उन निवेशकों के लिए पेश किया गया है, जो इक्विटी, डेट और गोल्ड ईटीएफ के डायवर्स पोर्टफोलियो में निवेश करके लॉन्ग टर्म में कैपिटल बनाना चाहते हैं।

Last Updated- January 25, 2025 | 5:16 PM IST
DSP Multi Asset Omni Fund of Funds

LIC MF NFO: एलआईसी म्युचुअल फंड हाउस ने शुक्रवार, 24 जनवरी को एक मल्टी एसेट एलोकेशन फंड (Multi Asset Allocation Fund) लॉन्च किया। यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जो निवेशकों को इक्विटी, डेट और गोल्ड में निवेश का एक शानदार विकल्प देता है। यह फंड खासतौर पर उन निवेशकों के लिए पेश किया गया है, जो इक्विटी, डेट और गोल्ड ईटीएफ के डायवर्स पोर्टफोलियो में निवेश करके लॉन्ग टर्म में कैपिटल बनाना चाहते हैं।

LIC Multi Asset Allocation Fund: कब खुलेगा सब्सक्रिप्शन

इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) 24 जनवरी को खुलेगा और 7 फरवरी को बंद होगा। फंड हाउस ने एक बायन में बताया कि यह योजना 18 फरवरी को निरंतर बिक्री (continuous sale) और पुनर्खरीद (repurchase) के लिए फिर से खुलेगी।

NFO शुरुआत की तारीख: 24 जनवरी 2025
NFO बंद होने की तारीख: 07 जनवरी 2025

LIC Multi Asset Allocation Fund: 5,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश

LIC मल्टी एसेट एलोकेशन फंड के लिए मिनिमम आवेदन राशि 5,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा, SIP के माध्यम से निवेश की मिनिमम राशि 200 रुपये है। निवेशक दैनिक 100 रुपये, मासिक 200 रुपये और तिमाही 1000 रुपये से SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं।

Exit Load: अलॉटमेंट की तारीख से 3 महीने के भीतर 12% यूनिट्स की निकासी पर कोई एग्जिट लोड नहीं है। हालांकि 88% यूनिट्स की निकासी पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा। आवंटन की तारीख से 3 महीने के बाद निकासी पर कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा।

Also read: Flexi Cap के टॉप-5 फंड, 1 लाख के बनाए 3 लाख; बाजार की उठा-पटक में निवेश का फायदेमंद विकल्प?

LIC Multi Asset Allocation Fund का बेंचमार्क

इस स्कीम का बेंचमार्क 65 प्रतिशत निफ्टी 500 टीआरआई, 25 प्रतिशत निफ्टी कंपोजिट डेट इंडेक्स और 10 प्रतिशत घरेलू सोने की कीमतों के संयोजन पर आधारित है।

इस फंड का एसेट एलोकेशन

Equity: 65-80%

Debt and money market: 10-25%

Gold ETFs: 10-25%

Silver ETFs and REITs/InvITs: 0-10%

निखिल रूंगटा, सुमित भटनागर और प्रतीक हरीश इस फंड के लिए फंड मैनेजर हैं।

निवेशकों को लुभा रहा हाइब्रिड म्युचुअल फंड्स

AMFI के डेटा के मुताबिक, हाइब्रिड म्युचुअल फंड्स में 2024 के दौरान AUM में 27 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो जनवरी में 6.90 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर दिसंबर में 8.77 लाख करोड़ रुपये हो गई।

LIC म्युचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के एमडी और सीईओ आर. के. झा ने कहा, “मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड्स ने हाइब्रिड कैटेगरी में AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) में अच्छी बढ़त दर्ज की है। यह दिखाता है कि निवेशक हाइब्रिड फंड्स में ज्यादा रुचि ले रहे हैं। हमारा नया फंड उनके इस रुझान को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर बनाया गया है।”

Also read: Axis MF NFO: कम लागत में बड़ा फायदा! 100 रुपये से शुरू करें मोमेंटम स्ट्रैटेजी में निवेश; जुड़े हैं ये जोखिम

LIC Multi Asset Allocation Fund: किसे करना चाहिए निवेश

यह फंड बाजार की स्थिति के अनुसार इक्विटी, डेट और सोने में निवेश का संतुलन बनाएगा। जोखिम कम करने और बेहतर रिटर्न पाने के लिए हेजिंग और आर्बिट्रेज जैसी रणनीतियां अपनाई जाएंगी। इक्विटी निवेश बड़े और छोटे सभी तरह के कंपनियों में किया जाएगा। इसमें मौके तलाशने के लिए टॉप-डाउन और बॉटम-अप दोनों तरीके इस्तेमाल किए जाएंगे।

यह फंड उन लोगों के लिए सही है जो लॉन्ग टर्म में निवेश करके संपत्ति बनाना चाहते हैं और अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश का फायदा लेना चाहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर और स्थिर रिटर्न के लिए कम से कम तीन साल तक निवेश करना चाहिए।

अगर आप मल्टी-एसेट रणनीति अपनाना चाहते हैं, तो यह फंड आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह ग्रोथ और स्थिरता का संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। लेकिन निवेश करने से पहले अपने वित्तीय लक्ष्य और जोखिम उठाने की क्षमता को जरूर ध्यान में रखें।

Advertisement
First Published - January 25, 2025 | 5:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement