facebookmetapixel
Advertisement
स्मॉल-मिडकैप के बजाय अब लार्जकैप शेयरों में बढ़ाएं निवेश, ऐक्सिस म्युचुअल फंड की निवेशकों को सलाहतकनीकी सामंतवाद का खतरा: क्या अब देशों की सरकारों से भी ताकतवर हो रही हैं कॉरपोरेट कंपनियां?Editorial: बिना मंजूरी शुरू हुई परियोजनाओं को नहीं मिलेगी बैकडेट से पर्यावरण क्लीयरेंसबेंगलूरु की सूरत बदलने में जुटे मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा, राहुल गांधी के करीबी और सिद्धरमैया के हैं भरोसेमंदफ्लिपकार्ट और नेटफ्लिक्स में हुई बड़ी डील, अब प्लस मेंबर्स को महीने में 4 ऑर्डर पर मिलेंगे फ्री प्लानबिल्डर ने समय पर नहीं दिया घर? जानें ‘RERA’ में शिकायत दर्ज करने व मुआवजा पाने का पूरा तरीकामहाराष्ट्र में जमीन धोखाधड़ी होगी खत्म, अब ब्लॉकचेन तकनीक से होगा जमीनों का पंजीकरण और टोकनाइजेशनक्या भारत की विकास दर को रोक देगी भीषण गर्मी? वर्ल्ड बैंक का दावा: अर्थव्यवस्था व नौकरियों पर बड़ा खतराTCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमान

स्मॉल-मिडकैप के बजाय अब लार्जकैप शेयरों में बढ़ाएं निवेश, ऐक्सिस म्युचुअल फंड की निवेशकों को सलाह

Advertisement

फंड ने यह भी कहा कि निवेशकों को सिर्फ स्मॉल और मिड-कैप (एसएमआईडी) शेयरों पर ज्यादा दांव लगाने के बजाय निवेश का ज्यादा संतुलित तरीका अपनाना चाहिए

Last Updated- July 31, 2026 | 10:15 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऐक्सिस म्युचुअल फंड ने एक नोट में कहा है कि कमाई की बेहतर होती संभावनाएं, मददगार घरेलू आर्थिक हालात और आकर्षक मूल्यांकन के कारण लार्जकैप शेयरों में निवेश बढ़ाने का अब मजबूत आधार है। फंड ने यह भी कहा कि निवेशकों को सिर्फ स्मॉल और मिड-कैप (एसएमआईडी) शेयरों पर ज्यादा दांव लगाने के बजाय निवेश का ज्यादा संतुलित तरीका अपनाना चाहिए।

इसमें कहा गया है, ‘मौजूदा आर्थिक परिवेश महामारी के बाद के शुरुआती वर्षों से अलग है। नॉमिनल जीडीपी वृद्धि बेहतर हो रही है, ऋण वृद्धि मददगार है, घरेलू मांग के संकेत मजबूत बने हुए हैं और कई लार्जकैप सेक्टर उचित मूल्यांकन पर कारोबार कर रहे हैं। इसलिए, अगला दौर शायद लार्जकैप और स्मॉल-मिडकैप के बीच चयन करने का न हो। जैसे-जैसे बाजार में लार्जकैप का दायरा बढ़ेगा, ऐसा ज्यादा संतुलित दृष्टिकोण अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है जिसमें अच्छी गुणवत्ता वाले लार्जकैप बिजनेस शामिल हों।’

नोट में कहा गया है, ‘लार्ज-कैप कंपनियों पर नए सिरे से विचार करने की जरूरत है। वे न सिर्फ भारत की लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी का अहम हिस्सा हैं, बल्कि लंबे समय तक अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन के बाद अब कई कंपनियां कमाई की स्पष्टता, मजबूत वित्तीय स्थिति और ज्यादा उचित मूल्यांकन का आकर्षक मौका पेश कर रही हैं।’ ऐक्सिस एमएफ के अनुसार ऐतिहासिक रूप से लार्जकैप कंपनियों की कमाई का रुझान नॉमिनल जीडीपी वृद्धि के साथ काफी हद तक मेल खाता रहा है। उसने कहा कि घरेलू आर्थिक स्थितियों में सुधार के कारण निफ्टी 50 की राजस्व वृद्धि लगभग 19 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे तेज रफ्तार होगी।

Advertisement
First Published - July 31, 2026 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement