facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

गिरावट में भी दिखी दमदार मजबूती, अब छा सकते हैं ये दो स्टॉक्स – जानिए कहां तक जा सकता है भाव

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में ग्लेनमार्क फार्मा और नायका पर तेजी का दांव, टेक्निकल एनालिसिस से मिला मजबूत संकेत

Last Updated- September 04, 2025 | 8:32 AM IST
Power Stocks

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने दो स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है। कंपनी के इक्विटी टेक्निकल रिसर्च हेड रुचित जैन के मुताबिक, ग्लेनमार्क फार्मा और नायका (FSN E-Commerce) में खरीदारी का मौका है।

Glenmark Pharma: 50 DEMA पर मिला मजबूत सपोर्ट

CMP: ₹2007 | SL: ₹1900 | Targett: ₹2120

बीते महीने 11 जुलाई को AbbVie के साथ कैंसर दवा लाइसेंसिंग डील की खबर से ग्लेनमार्क फार्मा के शेयरों में तेज उछाल आया और स्टॉक गैप-अप खुला। इसके बाद बीते दिनों इसमें हल्का करेक्शन देखने को मिला। अब यह शेयर जुलाई वाले गैप क्षेत्र और 50 DEMA सपोर्ट के पास टिक गया है। मौजूदा प्राइस-एक्शन से संकेत मिलते हैं कि इसमें फिर से तेजी की लहर शुरू हो सकती है। रुचित जैन कहते हैं कि ग्लेनमार्क फार्मा को मौजूदा स्तर 2007 रुपये के आसपास खरीदा जा सकता है। इस स्टॉक का टारगेट 2120 रुपये रखा गया है, जबकि गिरावट की स्थिति में 1900 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस रखना चाहिए।

Nykaa: ब्रेकआउट के बाद दिख रही मजबूती

CMP ₹237 | SL ₹229 | Target: ₹252

नायका के शेयर ने हाल ही में वीकली चार्ट पर हाई वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट दर्ज किया। बीते दिनों यह स्टॉक धीरे-धीरे ऊपर चढ़ा और बाजार की गिरावट के बावजूद मजबूत बना रहा। प्राइस-वॉल्यूम पैटर्न और पॉजिटिव मोमेंटम को देखते हुए इसमें आगे भी अपसाइड की संभावना जताई गई है। रुचित जैन का कहना है कि नायका को मौजूदा स्तर 237 रुपये पर खरीदा जा सकता है। इसमें 252 रुपये तक की तेजी संभव है, जबकि 229 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस रखना जरूरी होगा।

(डिस्क्लेमर: यह खबर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के इक्विटी टेक्निकल रिसर्च हेड रुचित जैन पर आधारित है।)

Advertisement
First Published - September 4, 2025 | 8:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement