facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखा

Medi Assist Healthcare IPO: मेडी असिस्ट का आएगा आईपीओ, SEBI में दोबारा दाखिल किए कागजात

Advertisement

यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है। इश्यू के तहत प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 2.8 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी को ऑफर से कोई पैसा नहीं मिलेगा।

Last Updated- August 27, 2023 | 9:03 AM IST
Shadowfax Technologies IPO

Medi Assist Healthcare IPO: बेंगलुरु की हेल्थ बेनिफिट एडमिनिस्ट्रेटर, मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज (Medi Assist Healthcare Services) अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास एक बार फिर ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है। इश्यू के तहत प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 2.8 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी को ऑफर से कोई पैसा नहीं मिलेगा।

डॉ. विक्रम जीत सिंह छतवाल, मेडिमैटर हेल्थ मैनेजमेंट और बेसेमर हेल्थ कैपिटल एलएलसी मेडी असिस्ट के प्रमोटर हैं, जो अपने शेयर बेचेंगे। छतवाल OFS के माध्यम से कंपनी में अपनी 25.39 लाख शेयरों की पूरी पर्सनल शेयरहोल्डिंग (3.61 प्रतिशत) बेचेंगे। इसके साथ ही मेडिमैटर हेल्थ मैनेजमेंट के साथ संयुक्त रूप से 5.37 लाख शेयरों को बेचेंगे।

ये भी पढ़ें- Swiggy IPO: फूड डिलीवरी कंपनी ने शुरू की आईपीओ की तैयारी, 8 इनवेस्टमेंट बैंकरों से बातचीत जारी

मेडिमैटर हेल्थ मैनेजमेंट (छतवाल के शेयरों सहित) 1.24 करोड़ शेयर और बेसेमर हेल्थ कैपिटल एलएलसी 66.06 लाख से अधिक शेयर ओएफएस के जरिए बेचेंगे। BICH-II (बेसेमर इंडिया कैपिटल होल्डिंग्स ।।) और बेसेमर हेल्थ के पास सामूहिक रूप से कंपनी में 44.51 फीसदी शेयर हैं।

पहले भी आईपीओ के लिए आवेदन कर चुकी है कंपनी
इससे पहले मेडी असिस्ट ने IPO के माध्यम से 840 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए मई 2021 में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था।

Advertisement
First Published - August 27, 2023 | 9:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement