facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

रिलायंस इंडस्ट्रीज का एमकैप 14 लाख करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:22 AM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 200 अरब डॉलर के करीब पहुंच रहा है। कंपनी के शेयर में लगातार छठे दिन बढ़ोतरी दर्ज हुई और शुक्रवार को यह 4.4 फीसदी की उछाल के साथ 2,148 रुपये पर बंद हुआ। आंशिक चुकता शेयर करीब 9 फीसदी चढ़कर 1,285 रुपये पर पहुंच गया। आंशिक चुकता शेयरों की कीमत को जोड़ते हुए कुल बाजार पूंजीकरण अभी 14.16 लाख करोड़ डॉलर यानी 189.2 अरब डॉलर बैठता है। मुकेश अंबानी की अगुआई वाली फर्म 200 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण वाली पहली भारतीय कंपनी बनने से महज 5.4 फीसदी पीछे है।
अभी आरआईएल दुनिया की 46वीं सबसे मूल्यवान कंपनी है। कंपनी के बाजार पूंजीकरण ने अमेरिका की एक्सॉनमोबिल को पीछे छोड़ दिया है, जो कभी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी थी। अभी ऊर्जा दिग्गज का बाजार पूंजीकरण 186 अरब डॉलर है।
पिछले छह कारोबारी सत्र में आरआईएल का शेयर 16 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। आरआईएल का शेयर मार्च के 868 रुपये के निचले स्तर से करीब 2.5 गुना उछला है।
इस शेयर की मजबूत चाल की वजह दूरसंचार और डिजिटल सेवा सहायक जियो प्लेटफॉर्म में लगातार हुआ निवेश है। साथ ही कंपनी के 53,124 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू की भारी मांग का भी इस पर असर पड़ा। दोनों पहल कंपनी को कर्ज मुक्त बनाने के लिए किए गए।
विश्लेषकों का मानना है कि आरआईएल में अभी और तेजी आनी बाकी है। बीएनपी पारिबा ने शुक्रवार को शेयर की लक्षित कीमत 43 फीसदी बढ़ाकर 2,317 रुपये कर दी। बीएनपी पारिबा ने एक नोट में कहा, हम आरआईएल में खरीद की सलाह को दोहराते हैं और लक्षित कीमत होगी 2,317 रुपये। जियो को मिली रकम से मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई है और जियो व खुदरा कारोबार के उच्च गुणक पर हमारी नजर है। हम आरआईएल का मूल्यांकन अब वित्त वर्ष 23 के अनुमान के आधार पर कर रहे हैं ताकि सभी कारोबार के बढ़त परिदृश्य पर बेहतर नजरिया बनाया जा सके। हालिया तेजी के बाद भी आरआईएल में अभी और जान बाकी है।
हिस्सेदारी बिक्री को लेकर आरआईएल की सऊदी अरामको संग बातचीत चल रही है। हालांकि मूल्यांकन को लेकर दोनों में मतभेद उभरे हैं। अप्रैल 2018 में आरआईएल ने बाजार पूंजीकरण के मामले में टीसीएस को पीछे छोड़ा था। पिछले दो साल में आरआईएल और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण आगे-पीछे रहा है। हालांकि अब आरआईएल और टीसीएस के बाजार पूंजीकरण का अंतर 75 फीसदी हो गया है।

Advertisement
First Published - July 24, 2020 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement