facebookmetapixel
Advertisement
Copper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भाव

Market Update: बाजार की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 61257 पर और निफ्टी 18200 के पार

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 10:02 AM IST
share market, BSE

आज यानी 22 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स 190 अंकों की तेजी के साथ 61257 पर, और निफ्टी 90 अंकों की बढ़त के साथ 18288 पर खुला।

बैंक निफ्टी 246 अंकों की तेजी के साथ 42865 अंकों पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 62300 के पार है, जबकि निफ्टी 18275 के ऊपर कारोबार कर रहा है। भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, HCL, इन्फोसिस और टाटा स्टील जैसे शेयरों में तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी का माहौल है। अमेरिकी बाजार की बात करें तो दूसरे दिन भी यूएस मार्केट तेजी के साथ बंद हुए। Dow Jones में 1.60 फीसदी की तेजी देखने को मिली। तो वहीं नैस्डैक में 1.54 फीसदी और S&P 500 में 1.49 फीसदी की तेजी रही।

भारतीय बाजार की बात करें तो आज Inox Leisure नई दिल्ली और विजयवाड़ा में नया थियेटर शुरू कर रही है। यह थियेटर 5 स्क्रीन और 216 सीट वाला होगा।

Ajanta Pharma में ब्लॉक डील

Ajanta Pharma के प्रमोटर्स ने इसमें अपनी 4.56 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है। इसकी वैल्यु 650 करोड़ के करीब होगी।

Sula Vineyards IPO की आज लिस्टिंग

वाइन कंपनी Sula Vineyards IPO की आज लिस्टिंग होगी। 960 करोड़ के इस आईपीओ को लेकर इश्यू प्राइस 340-357 रुपए फिक्स किया गया था।

इसके अलावा आज के टॉप शेयरों पर डालें एक नजर-

 

Reliance Industries (RIL):
रिलायंस रिटेल ने METRO Cash & Carry का 2850 करोड़ रुपये में किया अधिग्रहण

Spandana Sphoorty Financial:
कंपनी के बोर्ड ने 300 करोड़ रुपए तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Glenmark Pharma:
भारत में डायबिटीज मरीजों के लिए फार्मा ने लॉन्च की दवा

Stocks in F&O ban :
GNFC, Indiabulls Housing Finance और IRCTC बैन पीरियड में

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement