facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

Market Update: 400 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 17,800 के नीचे

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 1:13 PM IST
Share Market

आईटी, मेटल और पावर कंपनियों में आई बिकवाली के बीच  घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखी जा रही है ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दोपहर के कारोबार में  431.5 अंक या 0.71 प्रतिशत के नुकसान से 60,410.38 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 123.50 अंक या 0.69 प्रतिशत के नुकसान से 17,730.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस में सबसे अधिक 2.04 प्रतिशत की गिरावट आई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, कोटक बैंक और टीसीएस के शेयर भी नुकसान में थे।

वहीं दूसरी ओर एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईटीसी, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त में थे।

पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 909.64 अंक या 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,841.88 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 243.65 अंक या 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,854.05 अंक रहा था।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 10:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement