facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय पुलिस ने किया 5 लाख से ज्यादा फर्जी जीमेल अकाउंट के नेटवर्क का पर्दाफाश, अब गूगल से करेगी पूछताछ‘देश को दें सर्वोच्च प्राथमिकता’, जेन जी और जेन अल्फा से बोलीं सीतारमण, कहा: नेतृत्व संभालने को रहें तैयारRBI की डॉलर-रुपया स्वैप से मिली बड़ी राहत, अब टिकाऊ और बिना कर्ज वाली विदेशी पूंजी पर जोर जरूरीवैश्विक व्यापार नीतियों में बढ़े विरोधाभास, अमेरिका-चीन से भारत तक दोहरे मानदंडों ने बढ़ाई चिंताEditorial: UPI को टिकाऊ बनाने की नई कोशिश, ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर चार्ज लागूकच्चे तेल की तेजी और अमेरिकी यील्ड बढ़ने से शेयर बाजार धड़ाम, निफ्टी 279 अंक और सेंसेक्स 778 अंक टूटाटाटा संस की लिस्टिंग से पहले RBI ने उठाया बड़ा कदम, संभावित कानूनी चुनौती को लेकर बॉम्बे HC में कैविएट दायरMeta साझा करेगी बाल यौन शोषण से जुड़े खातों की जानकारी, भारत में ऐसा करने वाली पहली सोशल मीडिया कंपनीफ्लिपकार्ट ने त्योहारी मांग के लिए खोले 2.5 लाख रोजगार के मौके, 60% नौकरियां डिलिवरी मेंPhonePe की अगले दशक की योजना, भुगतान से निवेश और कर्ज तक बढ़ेगा कारोबार

सीडीएसएल मैलवेयर हमले से कामकाज प्रभावित

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:10 AM IST

देश की सबसे बड़ी डिपोजिटरी ‘सेंट्रल डिपोजिटरी सर्विसेज’ (सीडीएसएल) में हुए मैलवेयर हमले की वजह से कारोबार आधारित गतिविधि और अन्य सहायक परिचालन प्रभावित हुए हैं। कई ब्रोकरों ने अपने ग्राहकों को टाइमलाइन में बाधाओं के बारे में सूचित किया है, क्योंकि सीडीएसएल ने मशीनों को अलग किया है और इन्हें पूंजी बाजार के अन्य घटकों से दूर रखा है। 
देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज जीरोधा ने शुक्रवार को अपनी ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘गिरवी और गिरवी छुड़ाने से संबंधित अनुरोधों को आज (शुक्रवार) पूरा नहीं किया गया। इन पर सोमवार, यानी 21 नवंबर को यह काम किया जाएगा। गिफ्ट रिक्वेस्ट भी पूरे नहीं हुए हैं और ग्राहक इन्हें सोमवार को पुन: शुरू कर सकेंगे। निपटान प्रक्रिया में भी विलंब हो सकता है। ‘कॉइन’ पर म्युचुअल फंडों की बिकवाली भी प्रभावित हो सकती है। 18 नवंबर को हुए सौदों के लिए होल्डिंग और पीऐंडएल (मुनाफा एवं नुकसान) वैल्यू को अपटेड नहीं किया गया है। यह सोमवार को किया जाएगा।’ 
मैलवेयर हमले और उसके प्रभाव के बारे में सीडीएसएल को इस संबंध में भेजे गए सवाल का खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं मिला। उद्योग के सूत्रों का कहना है कि निपटान गतिविधियां और गिरवी संबंधित सौदे भी विलंब से पूरे हुए। 5पैसा के मुख्य कार्याधिकारी प्रकर्ष गगडानी ने कहा कि निपटान प्रक्रिया रविवार को भी की गई थी। 
इस बीच भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और साइबर हमलों से निपटने वाली प्रमुख एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) जल्द ही मैलवेयर हमले के बारे में सीडीएसएल द्वारा सौंपे गए विवरणों की जांच करेंगी। यह जांच जोखिम के स्तर का आकन करने और अन्य बाजार कारोबारियों को ऐसे हमलों से बचाने के लिए की जाएगी।
 सीडीएसएल 3.95 लाख करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों वाले 7.5 करोड़ डीमैट खातों का प्रबंधन करती है। इसके बाद अन्य डिपोजिटरी एनएसडीएल करीब 3 करोड़ डीमैट खातों का प्रबंधन करती है, लेकिन उसकी प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां 320 लाख करोड़ रुपये हैं। सीडीएसएल के ज्यादातर ग्राहक रिटेल ब्रोकिंग से जुड़े हुए हैं। 
नियामक इसकी भी जांच कर रहे हैं कि क्या कोई गोपनीय जानकारी या निवेशक आंकड़ा तो इस मालवेयर हमले की वजह से प्रभावित नहीं हुआ है। सीडीएसएल की शुरुआत जांच में कहा गया कि इस तरह का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि मालवेयर हमले और उसके प्रभाव के बारे में डिपोजिटरी से ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच, सीडीएसएल की वेबसाइट का परिचालन शनिवार देर रात फिर से शुरू कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - November 20, 2022 | 9:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement