facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे Tata, HDFC और JM के 3 नए फंड, कौन-सी स्कीम आपके लिए बेहतर?Gold Outlook: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? अगले सप्ताह इन 3 बड़े फैक्टर्स पर रखें नजरNSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मी

लो, DMart को लेकर आ गई बड़ी खबर, FMCG की टॉप कंपनी से लाए नया CEO, पढ़े विस्तार से

Advertisement

एवेन्यू सुपरमार्ट्स का बाजार पूंजीकरण 2,39,841 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2017 में सूचीबद्धता के समय 39,988 करोड़ रुपये था।

Last Updated- January 14, 2025 | 10:54 PM IST
DMart Q3 results, Avenue Supermarts profit, DMart net profit growth, DMart revenue Q3, DMart expenses, DMart CEO appointment, Anshul Asawa CEO, Avenue Supermarts earnings, DMart December quarter, Indian retail results, DMart financial results, Supermarket chain India, डीमार्ट तिमाही नतीजे, एवेन्यू सुपरमार्ट्स मुनाफा, डीमार्ट रेवेन्यू, डीमार्ट सीईओ नियुक्ति, डीमार्ट शेयरहोल्डर्स
प्रतीकात्मक तस्वीर

हाइपरमार्केट ऐंड सुपरमार्केट श्रृंखला डीमार्ट का परिचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने अंशुल असावा को मुख्य कार्याधिकारी और वरिष्ठ प्रबंधकीय अधिकारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 15 मार्च से प्रभावी होगी। कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी है।

असावा नेविल नोरोन्हा की जगह लेंगे। नेविल प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी के तौर पर अपना पांच साल का मौजूदा कार्यकाल 31 जनवरी, 2026 को पूरा करेंगे और अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करेंगे। उनके नेतृत्व में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का बाजार पूंजीकरण 2,39,841 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2017 में सूचीबद्धता के समय 39,988 करोड़ रुपये था। उन्होंने डीमार्ट के स्टोर की संख्या 5 स्टोर से बढ़ाकर 380 पर पहुंचा दी। वित्त वर्ष 2017 में सूचीबद्धता पर शेयर की कीमत इश्यू प्राइस से दोगुनी से ज्यादा हो गई। एक्सचेंज को दी सूचना के मुताबिक, उनके पास एवेन्यू सुपरमार्ट्स की 1.95 फीसदी हिस्सेदारी है और शुक्रवार के बंद भाव के आधार पर उनकी हिस्सेदारी का मूल्यांकन 4,680 करोड़ रुपये बैठता है।

डीमार्ट के नए CEO का प्रोफाइल

आईआईटी रुड़की और आईआईएम लखनऊ के छात्र रहे असावा यूनिलीवर में 30 साल तक काम करने के बाद डीमार्ट से जुड़ रहे हैं। यूनिलीवर में उन्होंने भारत, एशिया और यूरोप में कई अहम भूमिकाएं निभाईं।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने एक्सचेंज को बताया कि वह अभी थाइलैंड में यूनिलीवर के कंट्री हेड और एशिया में होम केयर बिजनेस इकाई के महाप्रबंधक हैं। भारत में अपने 15 साल के कार्यक्ल में अंशुल ने बिक्री, विपणन व वितरण में कई अहम पदों पर काम किया।

 

Budget: PWC, EY, Deloitte का एनालिसिस, Custom duty पर बजट में हो सकता है बड़ा एलान, कंपनियों के शेयर बनेंगे राकेट?

 

CLSA Analysts की रिपोर्ट, 2025 में RIL, JSW, L&T खेल सकते है एनर्जी सेक्टर में ये बड़ा खेल, भविष्य का धंधा, अरबों का मुनाफा

 

 

Advertisement
First Published - January 12, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement