facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

IRFC का शेयर सपाट नतीजों के बावजूद 3 प्रतिशत चढ़ा, जानें वजह

Advertisement

पिछले एक हफ्ते का डेटा देखें तो मल्टीबैगर स्टॉक IRFC के शेयरों में करीब 3 फीसदी की बढ़त और एक महीने में 15 फीसदी की गिरावट आई है।

Last Updated- August 13, 2024 | 11:43 AM IST
Nifty is likely to remain strong

IRFC Share Price: बीएसई पर इंडिया रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) के शेयर आज 2.6 प्रतिशत तक बढ़कर 189.45 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। कंपनी की तरफ से 12 अगस्त को जारी अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों के बाद स्टॉक की कीमत में उछाल आया है।

Q1FY25 में IRFC का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर (YoY) 1.64 फीसदी बढ़कर 1,576.83 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का नेट मुनाफा (Q1FY24 IRFC net profit) 1,551.27 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि, मार्च तिमाही (Q4FY24) में IRFC का नेट प्रॉफिट 1,717.3 करोड़ रुपये रहा था। इस लिहाज से IRFC के नेट मुनाफे में तिमाही आधार पर (QoQ) गिरावट आई है। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इसके मुनाफे में बढ़ोतरी की वजह लीजिंग एक्टिविटी में बढ़ोतरी है।

बढ़ा रेवेन्यू

IRFC का Q1FY25 में ऑपरेशन से रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 1.37 फीसदी बढ़कर 6,765.63 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि (Q1FY24) में यह 6,673.87 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर देखा जाए तो 31मार्च 2024 को समाप्त तिमाही (Q4FY24) में IRFC का रेवेन्यू 64,73.1 करोड़ रुपये रहा था।

IRFC के शेयरों ने एक साल में 262.95% का रिटर्न दिया

पिछले एक हफ्ते का डेटा देखें तो मल्टीबैगर स्टॉक IRFC के शेयरों में करीब 3 फीसदी की बढ़त और एक महीने में 15 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि, 3 महीने में कंपनी के शेयरों ने 26 फीसदी का रिटर्न दिया है।

एक साल पहले IRFC के शेयर करीब 50 रुपये के करीब ट्रेड कर रहे थे, आज जबकि 180 रुपये के पार पहुंच गए हैं। आंकड़ों को देखें तो IRFC के शेयरों ने एक साल में 262.95 फीसदी का रिटर्न दे दिया है। जबकि, 3 साल में IRFC के शेयरों ने 675 फीसदी का रिटर्न दिया है।

इस बीच, बीएसई पर कंपनी का शेयर मंगलवार सुबह 11:33 बजे 1.05 प्रतिशत बढ़कर 186.50 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। तुलनात्मक रूप से बीएसई सेंसेक्स 0.14 फीसदी फिसलकर 79,540.09 के स्तर पर आ गया।

रेलवे के अन्य शेयर भी फोकस में

24,657 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत वाली रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की मंजूरी के बाद सोमवार को आरवीएनएल, इरकॉन और रेलटेल जैसे रेलवे साथियों के साथ आईआरएफसी के शेयर भी फोकस में था। इन परियोजनाओं के वित्त वर्ष 2030-31 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement