facebookmetapixel
Advertisement
Consumer Durable: गर्मी और EMI ने बढ़ाई कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों की चमक, कई शेयरों में बड़ा अपसाइडGold-Silver Price Today: US-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेटBanking Sector: मार्जिन पर दबाव बढ़ने के बीच बैंकिंग सेक्टर में अब कहां लगाएं पैसा? एंटीक ने बताए गए टॉप बैंकStock Market Update: US-ईरान टकराव से बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचेAI की आंधी में भारत पीछे! ताइवान बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा शेयर बाजार, TSMC ने कर दिया कमालभारत के 500 अरब डॉलर इलेक्ट्रॉनिक्स सपने पर चीन के फैसलों का असर?CNG फिर महंगी हुई, ₹2 प्रति किलो बढ़ गए दाम; 15 दिनों में चौथी बार हुआ इजाफाईरानी नौकाओं और मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, तेल कीमतों में तेजीStocks To Watch Today: LG Electronics से लेकर Paytm तक कई बड़े अपडेट, इन शेयरों पर रहेगी आज नजरकच्चे तेल की महंगाई से पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, बंगाल चुनाव बाद चौथी बार बढ़े तेल के दाम

Unicommerce eSolutions IPO allotment: फाइनल हो गया अलॉटमेंट, दांव लगा या नहीं ऐसे चेक करें स्टेटस

Advertisement

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आईपीओ का प्राइस बैंड 102-108 रुपये पर तय किया गया था। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है।

Last Updated- August 09, 2024 | 2:01 PM IST
H.M. Electro Mech IPO

Unicommerce eSolutions IPO allotment:यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस आईपीओ के अलॉटमेंट को आज फाइनल रूप दे दिया गया। इसी के साथ आईपीओ के शेयर आज यानी शुक्रवार को अलॉट हो जाएंगे। यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए 8 अगस्त को बंद हो गया था।

276 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को निवेशकों ने जोरदार रिस्पांस मिला और बोली लगाने के अंतिम दिन इश्यू को 168.35 गुना बुक किया गया। यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आईपीओ का प्राइस बैंड 102-108 रुपये पर तय किया गया था। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित है।

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस सब्सक्रिप्शन स्टेटस

आईपीओ के नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) हिस्से को सबसे ज्यादा 138.75 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) 138.75 गुना और रिटेल निवेशकों के हिस्से को 130.99 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी का आईपीओ 6 अगस्त को खुला और यह बोली लगाने के लिए 8 अगस्त तक खुला रहा।

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस (Unicommerce eSolutions IPO allotment Status)

निवेशक यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस के आईपीओ (Unicommerce eSolutions IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/initial_offer/public-issues.html पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Unicommerce eSolutions IPO : BSE पर अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1.Unicommerce eSolutions IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको इश्यू यानी अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Unicommerce के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

यूनिकॉमर्स आईपीओ जीएमपी (Unicommerce IPO GMP)

स्टॉक मार्केट जानकारी के अनुसार, लिस्टिंग से पहले यूनिकॉमर्स ई-सोल्यूशंस के शेयर इश्यू प्राइस के अपर बैंड के मुकाबले लगभग 55 रुपये या 51 प्रतिशत के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यह यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस शेयरों के लिए पॉजिटिव लिस्टिंग का संकेत देता है।

Advertisement
First Published - August 9, 2024 | 1:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement