facebookmetapixel
Advertisement
आरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?

Muthoot Microfin IPO Listing: सुस्त रही IPO की शुरुआत, निवेशक हुए निराश

Advertisement

मुथूट माइक्रोफिन के शेयर मंगलवार को 275.30 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इसके 291 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 5.5 फीसदी कम है।

Last Updated- December 26, 2023 | 11:53 AM IST
Quality Power IPO
Representative Image

Muthoot Microfin IPO Listing: मुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin) के शेयरों ने आज (26 दिसंबर) मार्केट में एंट्री कर ली है। हालांकि, कंपनी में निवेश करने वालों को घाटा हुआ है।

जानें कैसी रही लिस्टिंग?

मुथूट माइक्रोफिन के शेयर मंगलवार को 275.30 रुपये पर लिस्ट हुए, जो इसके 291 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 5.5 फीसदी कम है।

जानें प्राइस बैंड के बारे में?

मुथूट माइक्रोफिन ने 51 शेयरों के लॉट साइज के साथ 277-291 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में अपना आईपीओ जारी किया।

यह भी पढ़ें : ईवी में अग्रणी बने रहने को लक्षित है ओला का आईपीओ

आईपीओ से कितने जुटाए पैसे?

कंपनी ने आईपीओ के जरिए 960 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें 760 करोड़ रुपये की फ्रेश शेयर सेल और 2,61,16,838 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।।

कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

मुथूट माइक्रोफिन के आईपीओ को कुल 11.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए आरक्षित कोटा को 17.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, NII कैटेगरी में कंपनी 13.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 7.61 गुना भरा।

जुटाई गई राशी का क्या होगा इस्तेमाल?

आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों से अपनी कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए कैपिटल बेस को बढ़ाएगी। कंपनी का AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) FY23 में 47.22% और FY22 में 25.43% बढ़ा है।

यह भी पढ़ें : Year Ender 2023: IPO से जुटाए गए 52,000 करोड़ रुपये, नए साल में भी तेजी का अनुमान

क्या करती है Muthoot Microfin?

मुथूट पप्पाचन समूह (Muthoot Pappachan Group) की सहायक कंपनी मुथूट माइक्रोफिन, ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए मुख्य रूप से महिला ग्राहकों को माइक्रो-लोन प्रदान करने में माहिर है।

उनकी विविध पेशकशों में आजीविका समाधान के लिए ग्रुप लोन, इंडिविजुअल लोन, स्वास्थ्य और स्वच्छता लोन, जीवन बेहतरी समाधान और गोल्ड लोन के रूप में सिक्योर्ड लोन शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement