facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

आरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गए

Advertisement

आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में सिंचित क्षेत्र बढ़ने, कृषि ऋण की उपलब्धता, मशीनीकरण और बेहतर फसल तकनीक से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली

Last Updated- August 05, 2026 | 9:04 PM IST
Sanjay Malhotra, Governor, RBI
मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद मल्होत्रा ने कहा कि इस योजना से अब तक करीब 41 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा जुटाई जा चुकी है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा का फ्लो बढ़ाने के लिए शुरू की गई रियायती विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना को जारी रखने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि इस योजना को समय से पहले बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके जरिए आगे भी देश में विदेशी मुद्रा का अच्छा फ्लो बना रहेगा।

41 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा

मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद मल्होत्रा ने कहा कि इस योजना से अब तक करीब 41 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा जुटाई जा चुकी है। इसमें 36.25 अरब डॉलर की एफसीएनआर-बी जमा, 2.5 अरब डॉलर की विदेशी उधारी और 1.5 अरब डॉलर का बाहरी वाणिज्यिक कर्ज शामिल है। उन्होंने कहा कि योजना से देश की विदेशी मुद्रा स्थिति मजबूत हुई है और आगे भी इससे अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।

रुपये को सहारा देने के लिए शुरू हुई थी योजना

आरबीआई ने रुपये में कमजोरी को देखते हुए जून में यह योजना शुरू की थी। इसके तहत विदेशी मुद्रा जुटाने के लिए बैंकों और अन्य माध्यमों को प्रोत्साहित किया गया। एफसीएनआर-बी जमा योजना सितंबर में समाप्त होगी, जबकि अन्य दो योजनाएं दिसंबर तक जारी रहेंगी। इस योजना में मुद्रा हेजिंग की लागत आरबीआई खुद उठा रहा है।

मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के फंडामेंटल मजबूत हैं और इस योजना से देश की बाहरी आर्थिक स्थिति और बेहतर हुई है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया हाल में 97 से सुधरकर 95 के स्तर तक पहुंचा है। वैश्विक परिस्थितियों में सुधार होने पर रुपये में और मजबूती आ सकती है। उन्होंने कहा कि आरबीआई केवल जरूरत पड़ने पर और बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव की स्थिति में ही मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करता है।

Also Read: FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई

आरबीआई ने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती पर भी जोर दिया। गवर्नर ने कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि मशीनों के इस्तेमाल, बेहतर बीज और डेयरी-पशुपालन जैसी गतिविधियों से खेती पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत हुई है।

आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में सिंचित क्षेत्र बढ़ने, कृषि ऋण की उपलब्धता, मशीनीकरण और बेहतर फसल तकनीक से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों के कारण अब कम बारिश जैसी चुनौतियों का असर पहले की तुलना में कम होता है।

Advertisement
First Published - August 5, 2026 | 8:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement