facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Laxmi Dental IPO Listing: ₹428 का स्टॉक ₹542 पर हुआ लिस्ट, 26% प्रीमियम के साथ बाजार में धमाकेदार एंट्री

Advertisement

Laxmi Dental IPO Listing: लक्ष्मी डेंटल IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस IPO को कुल 114.42 गुना सब्सक्राइब किया गया।

Last Updated- January 20, 2025 | 11:33 AM IST
Gaudium IVF IPO
Representative image

Laxmi Dental IPO Listing Today: लक्ष्मी डेंटल के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। यह शेयर 23% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट हुआ और उसके बाद और ऊपर चढ़ गया। कंपनी के IPO को पहले ही निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था, जिसे ओवरऑल 114 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला। IPO के तहत कंपनी ने 428 रुपये प्रति शेयर का प्राइस तय किया था। आज BSE पर यह 528 रुपये और NSE पर 542 रुपये पर लिस्ट हुआ। यानी IPO निवेशकों को लिस्टिंग के वक्त ही 23% से ज्यादा का लिस्टिंग गेन (Laxmi Dental Listing Gain) मिला।

लिस्टिंग के बाद भी शेयर का प्रदर्शन बेहतर रहा। BSE पर यह 538.20 रुपये (Laxmi Dental Share Price) तक पहुंच गया। इसका मतलब है कि IPO के निवेशकों को अब तक 25.75% का फायदा हो चुका है।

कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

लक्ष्मी डेंटल IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस IPO को कुल 114.42 गुना सब्सक्राइब किया गया। निवेशकों ने इस IPO के लिए 102.63 करोड़ इक्विटी शेयर बुक किए, जबकि ऑफर पर केवल 89,70,371 शेयर थे।

गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी को 147.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) कोटा को 110.38 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। रिटेल इन्वेस्टर्स (RII) के हिस्से में भी जबरदस्त रुचि दिखी, और इसे 74.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

यह सब्सक्रिप्शन डाटा दर्शाता है कि इस IPO में रिटेल और बड़े निवेशकों ने भारी दिलचस्पी दिखाई। लक्ष्मी डेंटल IPO के प्रति इस उत्साह ने बाजार में इसकी मजबूत डिमांड को साफ कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Upcoming IPOs: अगले हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे 1 मेनबोर्ड और 3 SME आईपीओ, 7 की होगी लिस्टिंग

Laxmi Dental IPO GMP Today

लक्ष्मी डेंटल के शेयरों में आज ग्रे मार्केट में तेजी का रुख देखा जा रहा है। स्टॉक मार्केट ऑब्जर्वर्स के मुताबिक, Laxmi Dental IPO का GMP आज ₹145 प्रति शेयर है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में लक्ष्मी डेंटल के शेयर अपने इश्यू प्राइस से ₹145 ज्यादा पर ट्रेड कर रहे हैं। GMP से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 573 रुपये प्रति शेयर हो सकता है। यह इश्यू प्राइस ₹428 प्रति शेयर से 34% का प्रीमियम दिखा रहा है।

जानें आईपीओ के बारे में अन्य बातें-

लक्ष्मी डेंटल का IPO 13 से 15 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन था और IPO का अलॉटमेंट 16 जनवरी को फाइनल हुआ।

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹407-₹428 प्रति शेयर तय किया। कंपनी ने आईपीओ के तहत नए शेयरों की बिक्री का साइज 150 करोड़ रुपये से घटाकर 138 करोड़ रुपये कर दिया है। वहीं, बिक्री पेशकश (OFS) का साइज 1.28 करोड़ इक्विटी शेयर से बढ़ाकर लगभग 1.31 करोड़ शेयर कर दिया गया है।

आईपीओ में 0.32 करोड़ नए शेयर शामिल हैं, जिनकी कुल वैल्यू ₹138 करोड़ है। इसके अलावा, आईपीओ के तहत 1.31 करोड़ शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव (OFS) भी होगा, जिसकी कुल वैल्यू ₹560.06 करोड़ है।

यह आईपीओ निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका हो सकता है, क्योंकि इसमें नए शेयर और OFS का अच्छा संयोजन है।

यह भी पढ़ें: Capital infra trust ipo: गिरावट वाले बाजार में IPO की फीकी एंट्री, निवेशकों को नहीं हुआ मुनाफा; इस भाव पर लिस्ट हुए शेयर

कंपनी IPO से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कैसे करेगी?

IPO दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ से जुटाई गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को चुकाने, पूंजीगत खर्चों को फंड करने, और अपनी सहायक कंपनी Bizdent Devices Private Limited में निवेश करने के लिए करेगी। इसके अलावा, यह रकम सामान्य कंपनी कामकाज के लिए भी इस्तेमाल की जाएगी।

इस IPO के जरिए प्रमोटर राजेश व्रजलाल खाखर, समीर कमलेश मर्चेंट, और OrbiMed Asia II Mauritius Limited समेत अन्य शेयरधारक अपने हिस्से बेचेंगे।

 

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 7:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement