facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

Hexaware Technologies IPO का अलॉटमेंट फाइनल, शेयर मिले या नहीं; ऐसे चेक करें स्टेटस और लेटेस्ट GMP

Advertisement

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार (19 फरवरी) को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते है। कंपनी सितंबर 2020 में एक्सचेंजों से डीलिस्टिंग के बाद वापस लिस्ट हो रही है।

Last Updated- February 17, 2025 | 9:07 AM IST
GSP Crop Science IPO

Hexaware Technologies IPO Allotment: आईटी सर्विस प्रोवाइडर हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का अलॉटमेंट सोमवार (17 फरवरी) को फाइनल हो गया। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए है, वे रजिस्ट्रार या बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का आईपीओ सब्सक्राइब करने के लिए बुधवार (12 फरवरी) को खुला था और शुक्रवार (14 फरवरी) को बंद हो गया। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 674-708 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार (19 फरवरी) को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते है। आईपीओ 8750 करोड़ रुपये का है। यह किसी भारतीय आईटी सर्विस कंपनी का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है। इससे पहले दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने 2004 में अपने पब्लिक इश्यू के जरिए 4,713 करोड़ रुपये जुटाए थे।

यहां चेक करें हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का अलॉटमेंट स्टेटस

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज आईपीओ (Hexaware Technologies IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://kosmic.kfintech.com/ipostatus/ पर चेक कर सकते हैं।

BSE पर Hexaware Technologies IPO अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Hexaware Technologies IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Hexaware Technologies IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी

ग्रे मार्केट में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज को अब तक ठंडा रिस्पांस मिला है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में सोमवार (17 फरवरी) को लगभग 709 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह इश्यू प्राइस के अपर एंड 708 रुपये से मात्र 1 रुपये ज्यादा है। इस तरह आईपीओ केवल 0.14% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हो सकता है।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement