facebookmetapixel
Advertisement
आम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतरा

Deem Roll Tech IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुआ आईपीओ, जानें GMP सहित अन्य जानकारी

Advertisement

Deem Roll Tech IPO: डीम रोल टेक का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20 फरवरी को खुला था और आज यानी 22 फरवरी को बंद हो गया।

Last Updated- February 22, 2024 | 4:36 PM IST
Sri Lotus Developers IPO
Representative Image

Deem Roll Tech IPO: स्टील और अलॉय रोल्स बनाने वाली डीम रोल टेक (Deem Roll Tech) का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) आज सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो गया।

29.26 करोड़ रुपये के एसएमई आईपीओ (SME IPO) को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, 22 फरवरी को इसे 20.34 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ, ऑफर पर 21,54,000 शेयरों के मुकाबले 4,38,20,000 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

जानें आईपीओ से जुड़ी अन्य बातें-

कब खुला था आईपीओ?
डीम रोल टेक का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20 फरवरी को खुला था और आज यानी 22 फरवरी को बंद हो गया।

कितना हुआ सब्सक्राइब?
रिटेल कैटेगरी को अब तक 32.74 गुना और गैर-संस्थागत कोटा को 7.92 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

यह भी पढ़ें: GPT Healthcare IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, निवेश करने पहले देखें जरूरी जानकारी

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट?
डीम रोल टेक के शेयरों का अलॉटमेंट 23 फरवरी को होगा।

कब होगी लिस्टिंग?
एनएसई एसएमई पर IPO की लिस्टिंग 27 फरवरी को होगी।

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड?
आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 129 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

जानें आईपीओ से जुड़ी जरूरी तारीखें-

  • शेयरों का अलॉटमेंट- 23 फरवरी 2024
  • कब से शुरू होगा रिफंड का प्रोसेस- 26 फरवरी 2024
  • डीमैट में शेयरों का क्रेडिट- 26 फरवरी 2024
  • आईपीओ की लिस्टिंग डेट- 27 फरवरी 2024

कौन है कंपनी के प्रमोटर?
कंपनी के प्रमोटर ज्योति प्रसाद भट्टाचार्य और देव ज्योतिप्रसाद भट्टाचार्य हैं। वर्तमान में प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 92.18 प्रतिशत है। डीम रोल टेक मई 2003 में इनकॉरपोरेट हुई थी।

यह भी पढ़ें: Bharat Highways Invit IPO: अगले हफ्ते खुलेगा 2,500 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानें डिटेल्स

कंपनी के बारे में-
डीम रोल टेक 10 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट करती है। इन देशों में अमेरिका, जर्मनी, यूरोप, मिडिल ईस्ट, ओमान, सउदी अरब, साउथ अफ्रीका, नेपाल, बांग्लादेश शामिल हैं। कंपनी की 3 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। डीम रोल टेक का ऑपरेशंस से रेवेन्यू अप्रैल-सितंबर 2023 में 63.79 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू 50 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement