facebookmetapixel
Advertisement
Trump-Xi Meeting: अमेरिका-चीन की बड़ी डील! ट्रंप-शी बैठक में तनाव कम करने की कोशिश, जानें 5 बड़े फैसलेदिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा फैसला! वर्क फ्रॉम होम से लेकर ‘नो व्हीकल डे’ तक कई नए नियम लागूHUF के जरिए घर खरीदना कैसे बन सकता है टैक्स बचत का स्मार्ट तरीका, जानिए क्या हैं फायदे और जरूरी बातेंNEET में लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में? पेपर लीक के बाद चौंकाने वाले आंकड़ेTata Motors Q4 Results: मुनाफा 31% गिरा, राजस्व में बढ़त; JLR का दबाव भारीSenior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आया

Crizac IPO का अलॉटमेंट हो गया फाइनल, इस भाव पर लिस्ट हो सकते हैं शेयर; फटाफट चेक करें स्टेटस

Advertisement

Crizac IPO allotment status: एनएसई (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, निवेशकों ने 1,54,53,03,240 शेयरों के लिए अप्लाई किया। जबकि पेशकश किए गए शेयरों की संख्या केवल 2,45,71,427 थी।

Last Updated- July 07, 2025 | 10:40 AM IST
GSP Crop Science IPO

Crizac IPO allotment status: शिक्षा कंपनी ने क्रिजैक के आईपीओ का अलॉटमेंट आज यानी सोमवार (7 जुलाई) को फाइनल हो गया। आईपीओ के लिए बिडिंग शुक्रवार 4 जुलाई को समाप्त हुई थी। पब्लिक इश्यू को अप्लाई करने के तीसरे और अंतिम दिन सभी कैटेगरी में निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला था।

एनएसई (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, निवेशकों ने 1,54,53,03,240 शेयरों के लिए अप्लाई किया। जबकि पेशकश किए गए शेयरों की संख्या केवल 2,45,71,427 थी। इस तरह, क्रिजैक आईपीओ को कुल 59.82 गुना सब्सक्राइब किया गया। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व हिस्सा 134.35 गुना सब्सक्राइब हुआ। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 76.15 गुना भरा गया। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए निर्धारित कोटा 10.24 गुना सब्सक्राइब हुआ।

अलॉटमेंट प्रोसेस पूरा होने के बाद निवेशक अपना आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और इस इश्यू के रजिस्ट्रार MUFG Intime India की आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, निवेशक नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके भी अपना आवंटन स्टेटस जान सकते हैं।

ALSO READ | Travel Food Services IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, दांव लगाए या नहीं? ब्रोकरेज ने ये दी सलाह

Crizac IPO IPO Allotment को BSE पर ऐसे करें चेक

1. Crizac IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Crizac IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

क्रिजैक आईपीओ (Crizac IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

ALSO READ | इस हफ्ते छह धमाकेदार IPO होंगे लॉन्च, निवेशकों के लिए जबरदस्त कमाई का मौका; देखें पूरी लिस्ट

Crizac IPO GMP

अनऑफिशियल बाजारों पर नजर रखने वाले सूत्रों के अनुसार, ग्रे मार्केट में क्रिज़ैक के नॉन-लिस्टेड शेयर 288 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। यह 245 रुपये प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड की तुलना में 43 रुपये या 17.55 प्रतिशत का प्रीमियम था। अगर यही ट्रेंड बना रहता है तो क्रिज़ैक आईपीओ के शेयर 288 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 10:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement