facebookmetapixel
Advertisement
भारत को जेनज़ी का अवसर भुनाने के लिए रोजगारविहीन विकास मॉडल बदलना होगाचीनी मोबाइल ब्रांडों की भारत पर बढ़ी निर्भरता, ग्लोबल बिक्री में देश की बड़ी हिस्सेदारीLG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का फोकस बढ़ा, भारत को बनाया निर्यात का प्रमुख केंद्रअमेरिकी प्रतिबंधों की धमकी से तेल चढ़ा, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब; लगातार दूसरी साप्ताहिक बढ़त गोल्ड ईटीएफ में बड़े निवेश की पाबंदी हटी, Tata MF समेत कई फंड्स ने खोले रास्तेरुपये पर दबाव, कच्चे तेल और एमपीसी के संकेत से बॉन्ड यील्ड में बढ़तभारत में मोबाइल निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार की 62,500 करोड़ रुपये की योजनाडेरिवेटिव में प्रॉप ट्रेडर्स ने कमाया ₹44,483 करोड़, खुदरा निवेशकों को ₹91,685 करोड़ का नुकसानसितंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें और EV, कीमतों में 25,000 रुपये तक बढ़ोतरीकॉरपोरेट बॉन्ड में खुदरा निवेशकों की पहुंच बढ़ाने का इरादा, सेबी का वितरण मॉडल का प्रस्ताव

Credo Brands IPO: मुफ्ती ब्रांड्स का IPO अंतिम दिन 51.85 गुना हुआ सब्सक्राइब

Advertisement

Credo Brands के आईपीओ के तहत प्रोमोटर्स एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास रखे 1,96,34,960 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश की जा रही है।

Last Updated- December 21, 2023 | 7:41 PM IST
IPO

Credo Brands IPO Subscription: डेनिम ब्रांड मुफ्ती का स्वामित्व रखने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को इश्यू के तीसरे और अंतिम दिन गुरुवार को 51.85 गुना सब्सक्राइब किया गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 549.77 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत की गई 1,37,44,472 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 71,26,92,325 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

इश्यू के तहत खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 19.94 गुना सब्सक्राइब किया गया जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 55.51 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों का हिस्सा 104.95 गुना बुक हुआ।

क्रेडो ब्रांड्स के आईपीओ के तहत प्रोमोटर्स एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास रखे 1,96,34,960 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश की जा रही है। इश्यू के लिए 266-280 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। आईपीओ खुलने के पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 165 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement