facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो PLI पर फॉरेक्स असर: वाहन कंपनियों ने फिक्स्ड एक्सचेंज रेट की मांग उठाईट्रैक्टर से आगे बढ़कर फुल-स्केल फार्म मशीनीकरण पर महिंद्रा का बड़ा दांवEditorial: आश्चर्यजनक वृद्धि, लेकिन आगे की राह चुनौतियों भरीविदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए RBI ने खोले रास्ते, बॉन्ड बाजार में बड़ा बदलाव‘ब्रांड इंडिया’ के लिए सबसे बड़ा खतरा: भारत के जर्जर और असफल होते शहरबाजार हलचल : एक जैसा मगर अलग, अदाणी ग्रुप को फंड्स का सहारामिरे असेट CIO नीलेश सुराणा बोले: गिरावट का दौर पीछे छूटा, वैल्यूएशन के कारण दोबारा रेटिंग की गुंजाइशमिडकैप-स्मॉलकैप की मजबूती से मई में कैश मार्केट 22 महीने के हाई पर, F&O ट्रेडिंग सुस्त बनी रहीनकदी मुहैया कराने वालों के लिए हो अलग फ्रेमवर्क, लिक्विडिटी घटने का जताया डर: ब्रोकरपश्चिम एशिया संकट से होटल उद्योग की रफ्तार धीमी, लेकिन मांग में सुधार की उम्मीद बरकरार

Arisinfra Solutions IPO के शेयरों का अलॉटमेंट आज, चेक करें स्टेटस और GMP; इतने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

Advertisement

Arisinfra Solutions IPO: निवेशक बीएसई, एनएसई या इश्यू रजिस्ट्रार एमयूएफजी इंटाइम इंडिया की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

Last Updated- June 23, 2025 | 9:47 AM IST
Powerica IPO

Arisinfra Solutions IPO Allotment today: टेक्नोलॉजी आधारित कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लायर कंपनी एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस के आईपीओ का अलॉटमेंट आज यानी सोमवार (23 जून) को फाइनल हो सकता है। आईपीओ अप्लाई करने के लिए बुधवार (18 जून) को खुला था और शुक्रवार (20 जून) को बंद हो गया था। पब्लिक इश्यू को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला था और इसे 2.65 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक बीएसई, एनएसई या इश्यू रजिस्ट्रार एमयूएफजी इंटाइम इंडिया की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं। निवेशक एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं;

BSE पर Arisinfra Solutions IPO अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Arisinfra Solutions IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Arisinfra Solutions IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस (Arisinfra Solutions IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Arisinfra Solutions IPO: ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)

अनौपचारिक बाजार (नॉन-लिस्टेड) में एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ के शेयर सोमवार (23 जून) को 222 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। यह प्राइस बैंड के अपर एन्ड 222 रुपये पर ही सपाट है।

Also Read | Stocks to Watch today: तेल-IT-रियल एस्टेट सेक्टर में हलचल तय! आज इन 13 शेयरों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें

Arisinfra Solutions IPO: अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ के लिए बोली लगाने के लिए तीन दिवसीय सदस्यता विंडो शुक्रवार (20 जून) को समाप्त हो गई। एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार (23 जून) को होने की संभावना है। वहीं, शेयर लिस्टिंग बुधवार यानी 25 जून 2025 को जायेगी।

Advertisement
First Published - June 23, 2025 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement