facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Ajax Engineering IPO की बाजार में सुस्त एंट्री, BSE पर 6% डिस्काउंट के साथ ₹593 पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अजक्स इंजीनियरिंग के शेयर आईपीओ इश्यू प्राइस के मुकाबले 8.42 प्रतिशत की डिस्काउंट पर 576 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए।

Last Updated- February 17, 2025 | 10:43 AM IST
Aye finance ipo

Ajax Engineering IPO listing: कंक्रीट के इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी अजक्स इंजीनियरिंग के आईपीओ की शेयर बाजार में सोमवार (17 फरवरी) निराशाजनक एंट्री हुई। बीएसई पर अजक्स इंजीनियरिंग के शेयर 593 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ के प्राइस बैंड 629 रुपये से 5.72 प्रतिशत कम है।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अजक्स इंजीनियरिंग के शेयर आईपीओ इश्यू प्राइस के मुकाबले 8.42 प्रतिशत की डिस्काउंट पर 576 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए।

अजक्स इंजीनियरिंग आईपीओ की लिस्टिंग ग्रे मार्केट में चल रहे ट्रेंड्स के अनुरूप ही हुई है। लिस्टिंग से पहले कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में डिस्काउंट पर कारोबार कर रहे थे। ग्रे मार्केट गतिविधि पर नज़र रखने वाले सूत्रों के अनुसार, अजक्स इंजीनियरिंग आईपीओ का जीएमपी 626 रुपये चल रहा था। यह इश्यू प्राइस बैंड के अपर एन्ड 629 रुपये से 3 रुपये या 0.48 प्रतिशत की छूट दर्शाता है।

कब खुला था आईपीओ?

अजक्स इंजीनियरिंग का आईपीओ सोमवार (10 फरवरी) से अप्लाई करने के लिए खुल गया। यह 12 फरवरी (बुधवार) तक सब्सक्राइब करने के लिए खुला रहा। अजक्स इंजीनियरिंग आईपीओ का प्राइस बैंड ₹599 से ₹629 प्रति शेयर तय किया था।

अजाक्स इंजीनियरिंग आईपीओ पूरी तरह से 2.01 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) पर आधारित है। प्राइस बैंड के अपर एन्ड पर आईपीओ का साइज 1269 करोड़ रुपये बांया है। आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित है इसलिए अजाक्स इंजीनियरिंग को आईपीओ से कोई फंड नहीं मिलेगा। प्राइस बैंड के अपर एन्ड पर कंपनी का मार्केट कैप 7200 करोड़ रुपये आंका गया है।

बता दें कि अजाक्स इंजीनियरिंग कंक्रीट उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक हैं। कंपनी जो कंक्रीट एप्लिकेशन वैल्यू चेन से संबंधित उत्पादों, सर्विसिज और सोल्यूश जैसी सेवाओं की पेशकश करती है।

अजक्स इंजीनियरिंग आईपीओ डिटेल्स

आईपीओ खुलने की तारीख 10 फरवरी 2025
आईपीओ बंद होने की तारीख 12 फरवरी 2025
आईपीओ इश्यू प्राइस ₹599.00-629
कहां लिस्ट होगा आईपीओ BSE, NSE
रिटेल कोटा नेट ऑफर का 35% से कम नहीं
आईपीओ इश्यू टाइप बुक बिल्ड इश्यू
आईपीओ इश्यू साइज ₹1269.35 करोड़
कब अलॉट होंगे शेयर  13 फरवरी, 2025
कब लिस्ट होगा आईपीओ  17 फरवरी, 2025
ऑफर फॉर सेल 1269.35 करोड़ रुपये
फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर
1 लॉट का प्राइस 14,467 रुपये
मार्केट लॉट 23 शेयर

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement