facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Aditya Infotech IPO: शेयर मिले या नहीं? एक क्लिक में चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, GMP से मिल रहे तगड़े संकेत

Advertisement

Aditya Infotech IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 1,12,23,759 शेयरों के मुकाबले 1,13,00,97,650 शेयरों के लिए बोलियां मिली है।

Last Updated- August 01, 2025 | 10:01 AM IST
Aditya Infotech IPO Allotment

Aditya Infotech IPO allotment: आदित्य इंफोटेक आईपीओ के अलॉटमेंट को शुक्रवार (1 अगस्त 2025) को फाइनल रूप दिया जाएगा। निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिलने और 100 गुना से जायदा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद आईपीओ अप्लाई करने के लिए गुरुवार (31 जुलाई) को बंद हो गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 1.12 करोड़ शेयरों के मुकाबले 11.30 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है।

Aditya Infotech IPO Allotment स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें

निवेशकों आदित्य इन्फोटेक आईपीओ अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिए जाने के बाद बीएसई, एनएसई या रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट एमयूएफजी इनटाइम इंडिया (पूर्व में लिंक इनटाइम) पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

BSE पर Aditya Infotech IPO अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Aditya Infotech IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Aditya Infotech IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

आदित्य इंफोटेक आईपीओ (Aditya Infotech IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर भी चेक कर सकते हैं।

Aditya Infotech IPO: ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)

आदित्य इन्फोटेक के नॉन-लिस्टेड शेयर शुक्रवार को ग्रे मार्केट में मज़बूत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। बाजार गतिविधियों पर नज़र रखने वाले सूत्रों ने बताया कि आदित्य इन्फोटेक के शेयर लगभग 975 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। यह इश्यू के अपर प्राइस बैंड 675 रुपये से 300 रुपये ज्यादा है। यह 44.44% का ग्रे मार्केट प्रीमियम दर्शाता है।

Aditya Infotech IPO final subscription status

आदित्य इन्फोटेक के 1,300 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 640 -675 रुपये प्रति शेयर था। इसका लॉट साइज़ 22 शेयरों का था। आईपीओ को 1,12,23,759 शेयरों के मुकाबले 1,13,00,97,650 शेयरों के लिए बोलियां मिली। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को कुल मिलाकर 100.69 गुना ज्यादा सब्सक्राइब किया गया।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement