facebookmetapixel
Advertisement
Shankesh Jewellers IPO Listing: कमजोर GMP के बावजूद आईपीओ का शानदार डेब्यू, पहले ही दिन निवेशकों को मिला 11% प्रीमियमनेक्सएज कैपिटल ने पहली फंडिंग में जुटाए 2 करोड़ डॉलर, छोटे शहरों तक बढ़ाएगी पहुंचडिविडेंड बांट रहे PSU शेयर में निवेश का मौका! ब्रोकरेज ने कहा – ₹220 तक जाएगा भावईवी आते ही गाड़ी की वायरिंग का खर्च हो सकता है दोगुना, मदरसन सुमी वायरिंग में दिख रहा ब्रोकरेज को मौकासनशाइन पिक्चर्स आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग, शेयर 10% प्रीमियम पर खुला; अब बेचें या होल्ड करें?ईरान पर अमेरिका का ‘इकोनॉमिक डी-डे’! ट्रंप ने दी चेतावनी, साथ देने वाले देशों पर भी लगेंगे कड़े प्रतिबंधपॉर्श के साथ बड़ी डील के बाद भी TCS का शेयर फिसला, आगे क्या करें निवेशक- ब्रोकरेज ने दिए ₹3,000 तक के टारगेटबड़े अस्पताल छोटे शहरों की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? क्या हैं निवेशकों के लिए मायनेघरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर कीमतों में कमजोरी: मुनाफावसूली से सोना ₹214 लुढ़का, चांदी ₹1,921 टूटीएक दवा ने बिगाड़े दिग्गज फार्मा कंपनियों के नतीजे, 2022 में शुरू हुई कहानी 2026 में कैसे पलटी?

आईपीओ पर बढ़ा निवेशकों का दांव

Advertisement

आईपीओ बाजार में जोश, विशाल मेगा मार्ट, मोबिक्विक और साई लाइफ के IPO को जोरदार प्रतिक्रिया

Last Updated- December 13, 2024 | 10:19 PM IST

सेकंडरी बाजार के साथ साथ आईपीओ बाजार में भी रौनक लौट आई है। निवेशकों ने शुक्रवार को बंद हुए तीन आईपीओ में 2.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां लगाई हैं। फैशन रिटेलर विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ को 27.3 गुना बोलियां मिलीं और बोलियों की रकम 1.6 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई।

डिजिटल पेमेंट दिग्गज वन मोबिक्विक सिस्टम्स का आईपीओ करीब 120 गुना सबस्क्राइब हुआ और उसे 39,542 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। 22,000 करोड़ रुपये की बोलियों के साथ फार्मा फर्म साई लाइफ साइंसेज के आईपीओ को 10 गुना आवेदन मिले। इन तीनों आईपीओ (जिनसे संयुक्त रूप से 11,600 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए गए हैं) ने कमजोर बोलियों के दौर को पीछे छोड़ा है और अब खराब लिस्टिंग का सिलसिला भी टूटने की उम्मीद है।

निफ्टी 50 सूचकांक में सितंबर की ऊंचाई से 10 प्रतिशत की गिरावट का आईपीओ निर्गमों पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि, अक्टूबर-नवंबर की अवधि के दौरान बाजार में आए ज्यादातर आईपीओ को ठंडी प्रतिक्रिया और लिस्टिंग के बाद खराब प्रदर्शन देखने को मिला। उदाहरण के लिए, ह्युंडै मोटर इंडिया, स्विगी, एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, एक्मे सोलर, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और निवा बूपा हेल्थ के आईपीओ को 4 गुना से भी कम बोलियां मिलीं थीं।

विश्लेषकों का कहना है कि नई पेशकशों के लिए अच्छी प्रतिक्रिया से बाजार में आने को इच्छुक कंपनियों का उत्साह बढ़ सकता है। नवंबर के निचले स्तर से बाजार में तेज सुधार के बाद धारणा बदली है। निफ्टी 50 सूचकांक अपने पिछले महीने के निचले स्तर से 6 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 8.5 और 10.3 फीसदी की तेजी आई है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश बढ़ाने से बाजार को मदद मिली है।

विशाल मेगा मार्ट का 8,000 करोड़ रुपये का आईपीओ प्रवर्तक समायत सर्विसेज की ओर से पूरी तरह से बिक्री पेशकश था। विशाल मेगा मार्ट में इस समय समायत सर्विसेज की 96.55 फीसदी हिस्सेदारी है। 640 स्टोरों के नेटवर्क के जरिये कंपनी ने मध्य और कम आय वर्ग वाले लोगों पर ध्यान केंद्रित किया है। 78 रुपये के ऊपरी कीमत दायरे के हिसाब से कंपनी का मूल्यांकन 35,168 करोड़ रुपये है, जो उसके वित्त वर्ष 2024 के 462 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ का 76 गुना है।

मोबीक्विक का मूल्यांकन 279 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से 2,167 करोड़ रुपये होगा। 572 करोड़ रुपये का यह आईपीओ पूरी तरह ओएफएस है। साई लाइफ के 3,043 करोड़ रुपये के आईपीओ में 950 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और शेष सेकंडरी बिक्री शामिल है।

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement