facebookmetapixel
Advertisement
Mcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्टपहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजी

INR vs USD: रुपया 34 पैसे की तेजी के साथ 81.86 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 5:58 PM IST
INR vs USD, Rupee vs Dollar Today

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 34 पैसे की तेजी के साथ 81.86 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में उछाल से रुपये में यह तेजी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.15 पर खुला, लेकिन कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव से 34 पैसे की तेजी के साथ 81.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.31 के निचले स्तर को छुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 फीसदी घटकर 101.63 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.39 फीसदी बढ़कर 82.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

यह भी पढ़ें: Closing Bell: सेंसेक्स 910 अंक चढ़ा, दो दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी में शानदार बाउंसबैक

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 909.64 अंक की तेजी के साथ 60,841.88 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने गुरुवार को शुद्ध रूप से 3,065.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 5:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement