facebookmetapixel
Advertisement
TCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्टपहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?

Closing Bell: सेंसेक्स 910 अंक चढ़ा, दो दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी में शानदार बाउंसबैक

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 4:49 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से शुक्रवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से अधिक की तेजी रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 909.64 अंक या 1.52 फीसदी बढ़कर 60,841.88 पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार में यह 973.1 अंक या 1.62 फीसदी बढ़कर 60,905.34 पर पहुंच गया था। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 243.65 अंक या 1.38 फीसदी बढ़कर 17,854.05 पर बंद हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक ने प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

Top Losers

दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और टेक महिंद्रा में गिरावट रही।

International Indices

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका में बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें: Hindenburg effect: अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जारी है गिरावट,अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 फीसदी टूटा

FIIs

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 फीसदी चढ़कर 82.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 3,065.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement