facebookmetapixel
Advertisement
हल्दी पर NCDEX ने लगाया 2.5% अतिरिक्त मार्जिन, क्या अब आएगी बड़ी गिरावट या फिर जारी रहेगी तेजी?Cabinet Decision: वाराणसी को इंफ्रा का बड़ा तोहफा! ₹25,500 करोड़ के दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरीCredit Card Charges: क्या आपका क्रेडिट कार्ड भी काट रहा है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए कौन-कौन से चार्ज लगते हैंEPFO New Rules: नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत! अब अपने आप ट्रांसफर होगा PF; जानिए EPS का पैसा कब निकाल सकते हैंएक ही फंड से वैल्यू और ग्रोथ दोनों का फायदा! Abakkus MF के लार्ज एंड मिड कैप फंड में ₹500 से निवेश शुरूमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट! ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, 5 साल तक मिलेगा इंसेंटिवकैबिनेट ने दी Semicon 2.0 को मंजूरी,₹1.27 लाख करोड़ से भारत बनेगा ग्लोबल सेमीकंडक्टर हबयूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत? कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरीरेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! IRCTC की नई वेबसाइट में मिलेंगे ये खास फीचर्सजून में कार से लेकर बाइक तक बिक्री में तेजी, एक्सपर्ट ने चुने ऑटो सेक्टर के पसंदीदा शेयर

INR vs USD: रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- February 08, 2023 | 5:06 PM IST
INR vs USD, Rupee vs Dollar Today

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रीपो दर में 0.25 फीसदी की वृद्धि करने के फैसले के बाद रुपये में यह तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख तथा प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतों में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी ने रुपये की बढ़त पर अंकुश लगा दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.67 पर मजबूत खुला और कारोबार के दौरान 82.47 के उच्चस्तर और 82.72 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें : Closing Bell : शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 387 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,800 के पार

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 फीसदी घटकर 103.03 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.31 फीसदी बढ़कर 84.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 377.75 अंक की तेजी के साथ 60,663.79 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,559.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement