facebookmetapixel
Advertisement
MP Tech Growth Conclave 3.0: ₹40,000 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, 34000 रोजगार के बनेंगे मौकेरुपया ₹96 के पार! क्या अब ₹97 प्रति डॉलर की बारी? एक्सपर्ट ने बताया आगे क्या होगाAlpine Texworld IPO: ₹126 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; निवेश से पहले जानें प्राइस, लॉट साइज, GMP और अहम डिटेल्सSBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: सेंसेक्स 450 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे फिसला; PSU बैंक, ऑटो और रियल्टी शेयरों में बिकवालीहोर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबाव

INR vs USD: रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.55 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 8:09 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutterstock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 82.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आने से रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि जोखिम से बचने की धारणा के बीच रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.61 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.34 के उच्चस्तर और 82.64 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में चार पैसे की गिरावट के साथ 82.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक, अनुज चौधरी के अनुसार, कमजोर घरेलू शेयर बाजार और मजबूत डॉलर के कारण रुपये की धारणा प्रभावित हुई। उन्होंने कहा, ‘फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना और ब्रिटेन के निराशाजनक सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों के बीच पाउंड के कमजोर होने से डॉलर मजबूत हुआ।’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 फीसदी बढ़कर 103.28 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.22 फीसदी बढ़कर 86.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 123.52 अंक की गिरावट के साथ 60,682.70 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने गुरुवार को शुद्ध रूप से 736.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 8:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement