facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में 5.4% रही 9 प्रमुख उद्योगों की ग्रोथ, लौह अयस्क और पावर सेक्टर की रफ्तार घटीSEBI करेगा बॉन्ड टोकनाइजेशन का ट्रायल, कॉरपोरेट बॉन्ड रेपो बाजार को मजबूत करने पर जोरQ1 में दिखा कमाई का दम; आगे बैंक समेत ये सेक्टर्स तय करेंगे बाजार की दिशा, एक्सपर्ट ने बताई पसंदीदा थीम्सआदित्य बिड़ला कैपिटल ने गोल्ड लोन कारोबार में रखा कदम, 3 साल में 1,000 ब्रांच खोलने की तैयारी₹25 लाख या ज्यादा के विदेश ट्रांसफर पर I-T विभाग की नजर! किन मामलों में आ सकता है नोटिससोने-चांदी के ईटीएफ की बढ़ी चमक, निवेशकों का रिटर्न 6% तक बढ़ाराखी का कारोबार इस साल ₹25,000 करोड़ के पार जाने का अनुमान: कैटएचडीएफसी म्युचुअल फंड की 14 स्कीमों के नाम बदले, 26 अगस्त से होंगे लागूCashlo ऐप पर कैश निकालने से लेकर GST, ITR सेवाओं तक विकल्प, दुकानदार कैसे उठा सकते हैं फायदाNSE IPO को लेकर नया ट्विस्ट! कंपनी अपने ही प्लेटफॉर्म पर करा सकती है शेयरों की ट्रेडिंग

Maharatna Oil PSU के निवेशक ध्यान दें! डिविडेंड का हो सकता है बड़ा ऐलान, तारीख हुई फाइनल

Advertisement

इंडियन ऑयल का नाम हाई डिविडेंड देने वाले सरकारी शेयरों (PSU Stocks) में आता है।

Last Updated- April 29, 2025 | 4:16 PM IST
Dividend Stocks

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) अपने निवेशकों को इस साल भी डिविडेंड देने की तैयारी में है। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह 30 अप्रैल 2025 को होने वाली बोर्ड मीटिंग में तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती है। अगर डिविडेंड की घोषणा होती है, तो यह वित्त वर्ष 2024-25 का फाइनल डिविडेंड होगा।

बोर्ड मीटिंग में होगा फैसला

इंडियन ऑयल ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है, “बोर्ड मीटिंग बुधवार, 30 अप्रैल 2025 को होने जा रही है, जिसमें मार्च 2025 को खत्म तिमाही और पूरे साल के स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स पास किए जाएंगे। साथ ही इस मीटिंग में 2024-25 के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की जा सकती है।”

हालांकि अभी तक कंपनी ने डिविडेंड की रकम या रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि 30 अप्रैल को यह जानकारी भी दी जा सकती है।

डिविडेंड यील्ड और इतिहास

इंडियन ऑयल का नाम हाई डिविडेंड देने वाले सरकारी शेयरों (PSU Stocks) में आता है। अभी इंडियन ऑयल का डिविडेंड यील्ड लगभग 8.84% है, जो शेयरधारकों के लिए काफी आकर्षक है। पिछले कुछ वर्षों में इंडियन ऑयल ने अपने निवेशकों को लगातार अच्छा डिविडेंड दिया है। साल 2024 में कंपनी ने जुलाई महीने में ₹7 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। उससे पहले 2023 में दो बार डिविडेंड मिला—जुलाई में ₹3 और नवंबर में ₹5 प्रति शेयर। 2022 में कंपनी ने फरवरी में ₹4 का अंतरिम डिविडेंड दिया, फिर जुलाई में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए और अगस्त में ₹2.40 का डिविडेंड भी दिया। साल 2021 में इंडियन ऑयल ने पूरे साल में मिलाकर कुल ₹17 प्रति शेयर का डिविडेंड अपने शेयरधारकों को दिया था।

Also Read: ₹200 का लेवल टच करेगा फाइनेंशियल स्टॉक! Motilal Oswal ने दी BUY रेटिंग, Q4 में 15% बढ़ा मुनाफा

शेयर की कीमत और मौजूदा स्थिति

इंडियन ऑयल का शेयर प्राइस इस समय ₹136 (BSE पर) के आस-पास ट्रेड कर रहा है।

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement